Breaking News
Home / breaking / फेरे से पहले बिगड़ी दूल्हे की तबीयत, दुल्हन ने रिश्ता ठुकराया

फेरे से पहले बिगड़ी दूल्हे की तबीयत, दुल्हन ने रिश्ता ठुकराया


अलीगढ़। वहां शहनाई की गूंज के बीच मेहमान भोजन कर रहे थे। वरमाला और स्टेज के बाद फेरों की तैयारियां हो रही थी, तभी ऐसा हुआ कि दुल्हन ने दूल्हे को अपनाने से मना कर दिया।

 

घटना देहली गेट थाना क्षेत्र के अभिनंदन गेस्ट हाउस की है। यहांं शिवपुरी इलाके के रहने वाले राजेन्द्र प्रसाद के पुत्र डाल चंद्र की शादी गोण्डा के रहने वाले राम प्रसाद की बेटी चांदनी से हो रही थी। तभी अचानक चांदनी ने शादी ठुकरा दी।

हुआ यूं कि दुल्हन बनी चांदनी ने घूंघट की आड़ से जब दूल्हे के हाव भाव देखें, तो उसके चेहरे की रंगत उड़ गई। दूल्हे के बार-बार हाथ टेढ़े-मेढ़े करने और मुंह से लार टपकाना दुलहन को पसंद नहीं आया। जयमाल व कन्यादान की रस्म हो गई थी, लेकिन इस बीच दुल्हन ने सात फेरे से इनकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि दूल्हे को शादी से पहले मिर्गी का दौरा भी पड़ा और दवा खाने पर ही हालत सुधरी, लेकिन तब तक दूल्हे की पोल खुल चुकी थी। ल़डकी पक्ष का कहना है कि शादी से पहले लड़के की बीमारी के बारे में कुछ बताया नहीं था।

शादी से मना करने पर हंगामा हो गया। बड़े बुजुर्गों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। सजे बाद मामला थाने पहुंचा। जहां समाज के लोगों ने समझौता कराते हुए लड़की पक्ष का सामान वापस करने और डेढ़ लाख रुपए दिलवाने पर दूल्हे पक्ष को राजी किया। इसके बाद शादी तोड़ दी गई।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …