Breaking News
Home / breaking / बसंत पंचमी पर नामदेव समाज जगह-जगह निकालेगा शोभायात्राएं

बसंत पंचमी पर नामदेव समाज जगह-जगह निकालेगा शोभायात्राएं

नामदेव न्यूज डॉट कॉम
पाली। पाली नामदेव छीपा समाज, नामदेव युवा समिति और नामदेव महिला मंडल के तत्त्वावधान में बसन्त पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। समाज अध्यक्ष राजेश पाटनेचा ने बताया कि श्री श्याम मन्दिर को आकर्षक फूलों से सजाया जाएगा। इसके बाद ठाकुर जी व नामदेव जी का रथ व शोभायात्रा निकाली जाएगी।

इसमें समाज के बच्चे विभिन्न देवताओं की वेषभूषा में सजे होंगे। बैंड की मधुर धुनों के साथ यह शोभायात्रा सुबह 8 बजे मन्दिर से रवाना होकर शहर के मुख्य बाजारों से होकर निकलेगी।उसके बाद समाज के भामाशाहों व प्रतिभाओं सम्मान किया जाएगा। इसके बाद ठाकुर जी की महाप्रसादी होगी।

इसी तरह नामदेव छीपा समाज आमेट की ओर से 22 जनवरी सोमवार बसंत पंचमी पर विठ्ल भगवान की शोभायात्रा निकाल बसंतोउत्सव मनाया जाएगा। समाज के छर्मेश छीपा ने बताया कि प्रातः विट्ठल भगवान का पंचामृत से अभिषेक, हवन एवं दोपहर 12:15 बजे से विट्ठल नामदेव व विठ्ल भगवान की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में पालकी में विराजे बाल स्वरूप विठ्ल भगवान व महिलाएं अपने सिर पर कलश लिए होंगी। शोभायात्रा बैण्डबाजों की मधुर धार्मिक स्वर लहरियों के साथ मंदिर प्रांगण से शुरू होकर राम चौक, जयसिंह, श्याम मंदिर होते हुए तकिया, होलीथान, गणेश चौक, लक्ष्मी बाजार, बस स्टैंड होते हुए हॉस्पिटल रोड, बड़ी पोल आदि मुख्य मार्गों से भ्रमण करती हुई पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। सांय 4 बजे महिला संगीत के आयोजन के साथ शिक्षा के क्षेत्र में समाज का रोशन करने वाले प्रतिभावान बालकों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके बाद मंदिर प्रांगण में सुंदरकाण्ड पाठ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

बसंत पंचमी पर सर्व नामदेव समाज धूमधाम से निकालेगा शोभायात्रा

भीलवाड़ा नामदेव समाज धूमधाम से मनाएगा बसन्त पंचमी, सांगानेर में निकलेगी शोभायात्रा

बसन्त पंचमी पर धूमधाम से मनाएंगे सन्त नामदेव का ज्ञानोदय दिवस, यहां होंगे आयोजन

Check Also

कथावाचक की पत्नी को सौतन ने चरणामृत में मिलाकर पिला दिया जहर

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में एक सौतन ने अपने पति की पहली पत्नी को चरणामृत में …