Breaking News
Home / breaking / बाढ़ से 42 लोगों की मौत, कई लापता

बाढ़ से 42 लोगों की मौत, कई लापता

जकार्ता। इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में शनिवार रात आयी भीषण बाढ़ के कारण 42 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए।

स्थानीय आपदा एजेंसी की आपात इकाई के प्रमुख कोरी सिमबोलोन ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से जयापुरा जिले के कई गांव प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ से 21 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं और 18 अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

सिमबोलोन ने बताया कि स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे आई इस बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग लापता हो गए हैं। तीन हजार से अधिक लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। बाढ़ की वजह से दर्जनों मकान, इमारतें, पुल और अन्य आधारभूत ढांचा क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बाढ़ के कारण हुई क्षति का आकलन भी किया जा रहा है।

Check Also

 22 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …