Breaking News
Home / breaking / बारात को दावत मिलने में देरी पर दूल्हा भड़का, मंडप छोड़ भागा

बारात को दावत मिलने में देरी पर दूल्हा भड़का, मंडप छोड़ भागा

 

जमुई। यहां एक शादी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब बारात को दावत मिलने में देर हो गई। इसे दूल्‍हा बर्दाश्‍त नहीं कर सका। इसके बाद दूल्‍हा शादी समारोह से उठ कर चला गया। दूल्‍हा जिद पर अड़ गए कि जहां स्‍वागत ही नहीं हुआ, वहां शादी नहीं करेंगे। बात थाने पहुंची। वहां वर और वधू पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्‍यारोप लगाने लगे। काफी देर तक जद्दोजहद चली रही। अंत में पुलिस की मौजूदगी में राजीनामा हुआ और दूल्हे ने शादी के लिए हामी भरी।

लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा पंचायत के दिघरा मंडल टोला गांव में शादी करने आया दूल्हा नाराज होकर मंडप छोड़ भाग गया।

बताया जाता है कि दिघरा मंडल टोला निवासी पप्पू मंडल की 20 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी की शादी नो मई 2021 को मुंगेर जिला अंतर्गत सफियाबाद थाना क्षेत्र के डकरा खुचिया गांव निवासी महेश मंडल के पुत्र नीतीश कुमार के साथ होना निश्चित किया गया था। विधि-विधान के साथ दुल्हन के घर दूल्हे राजा बारात लेकर पहुंचे। इस बीच दूल्हे राजा बारात को समय पर भोजन नहीं मिलने से नाराज हो गए। उन्‍होंने पहले वहीं हंगामा किया। वधू पक्ष के लोगों को काफी भला-बुरा कहा। फ‍िर शादी नहीं करना की बात कहकर वे मंडप छोड़ चल दिए।

दूल्हा के चले जाने के तुरंत बाद स्थानीय थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने दूल्हे की खोज शुरू कर दी। कुछ देर बाद मटिया बाजार से पुलिस ने दूल्हे को ढूंढ निकाला। पुलिस ने दूल्‍हा को थाना लाया। दोनों पक्ष के स्वजनों को सूचना देकर थाना बुलवाया गया।

 

जहां बड़ी मशक्क्त के बाद समझा-बुझाकर दूल्हे को शादी के लिए तैयार किया गया। जिसके बाद दुल्हन के घर पर शादी की सभी रस्में पूरी हुई। साथ में दोनों पक्ष के बॉड बनवाया गया। दूल्हे पक्ष के स्‍वजनों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी तरह की प्रताड़ित करने पर कठोर कार्रवाई होगी।

Check Also

 28 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण,  शाम …