Breaking News
Home / breaking / बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को फांसी की सजा

बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को फांसी की सजा

कटनी । मध्यप्रदेश के कटनी जिले की एक अदालत ने एक बालिका से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले के एक अभियुक्त को आज दोषी पाए जाने पर मृत्युदंड की सजा सुनायी।

जिला न्यायालय के विशेष न्यायाधीश माधुरी राज लालजी की अदालत में इस मामले की सुनवाई की गयी, जिसमें छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी श्याम सिंह को फांसी की सजा से दंडित किया गया। आराेपी ने छह माह पूर्व इस वारदात को अंजाम दिया था।

अभियोजन के अनुसार 5 जून 2018 को आरोपी श्याम सिंह (22) ने स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र चरगंवा ग्राम की एक बालिका से दुष्कर्म के बाद उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी और बाद में उसके शव को एक बोरे में बंद कर शव को एक कुएं में फेंक दिया था।

Check Also

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …