Breaking News
Home / breaking / बीजेपी को तीन महीने बाद मिला प्रदेशाध्यक्ष, मदनलाल सैनी की ताजपोशी

बीजेपी को तीन महीने बाद मिला प्रदेशाध्यक्ष, मदनलाल सैनी की ताजपोशी

 

जयपुर। अशोक परनामी को हटाए जाने के 3 महीने आखिरकार राजस्थान भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल गया है। संघ पृष्ठभूमि वाले राज्यसभा सदस्य  मदनलाल सैनी को राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्ति केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सहमति से हुई है। सैनी फिलहाल दिल्ली में हैं। वहां केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी और पीपी चौधरी ने इनसे मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई दी।

 

 जीवन परिचय

1952 में संघ से जुड़े सैनी एबीवीपी के प्रदेश मंत्री  और तीन बार भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे हैं। 2018 में राज्यसभा सदस्य बने। सैनी अखिल भारतीय कृषि मजदूर संघ में राष्ट्रीय महामंत्री और उदयपुरवाटी सीट से विधायक भी रहे हैं।

Check Also

 28 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण,  शाम …