Breaking News
Home / breaking / बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की कटी अंगुली नहीं जुड़ सकी, कीमती अंगूठी गायब

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की कटी अंगुली नहीं जुड़ सकी, कीमती अंगूठी गायब

 

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सोमवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह के साथ बुरी बीती। अपने स्वागत में आयोजित रोड शो के दौरान धक्का-मुक्की में उनकी अंगुली ट्रक में फंसकर अलग हो गई। वह दर्द से चीख उठे। भीड़ में उनकी कुचली अंगुली तो मिल गई लेकिन उसमें पहनी कीमती अंगूठी नहीं मिली। मंगलवार को ऑपरेशन के बाद उन्होंने दुखी मन से यहां से विदाई ली।

हुआ यूं कि जब कल जगह-जगह स्वागत चल रहा था, तब सर्कुलर रोड पर आवास विकास कालोनी के बाहर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत वाहन से नीचे उतरने के दौरान उनकी कनिष्ठा अंगुली वाहन के डाले में फंस गई।

 

बेकाबू कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की के चलते वह अंगुली नहीं निकाल पाए। पीछे से धक्का लगने पर अंगुली अंगूठी समेत कटकर गिर गई। उनका हाथ लहूलुहान हो गया और वह दर्द से चीख उठे। इस पर कार्यकर्ताओं का ध्यान गया। आनन फानन में कटी अंगुली की तलाश की गई। अंगुली का कटा हिस्सा तो मिल गया, लेकिन पन्ने की अंगूठी नहीं मिली।

अंगुली के अलग हो चुके हिस्से को लेकर उन्हें वर्धमान हॉस्पिटल ले जाया गया जहां हड्डी रोग विशेषज्ञ की टीम ने उनकी सर्जरी की।

प्रदेश अध्यक्ष की सर्जरी करने वाले डॉ. मुकेश जैन ने बताया कि अंगुली दो पोर से कटकर गिर गई थी। बची हुई अंगुली का ऑपरेशन कर दिया गया है। कटी हुई अंगुली को जोडऩा संभव नहीं था। अंगुली बुरी तरह कुचल गई थी। नसें नष्ट हो चुकी थीं। इस कारण जोडऩा संभव नहीं हो सका।

अस्पताल में भर्ती स्वतंत्र सिंह को मंगलवार को छुट्टी दी गई। इसके बाद उन्हें लेने के लिए लखनऊ से हेलीकॉप्टर मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन पहुंचा। यहां से वह लखनऊ चले गए।

Check Also

17 मार्च रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

      फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, …