Breaking News
Home / breaking / बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने दी राहुल को बधाई, कहा- कांग्रेस जिंदाबाद

बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने दी राहुल को बधाई, कहा- कांग्रेस जिंदाबाद

नई दिल्ली। भाजपा सांसद एवं मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस के नए अध्यक्ष राहुल गांधी को शुभकामनाएं दी हैं। राहुल को बधाई देकर शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस जिंदाबाद भी कहा है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा, ‘आज सबसे काबिल और सहज राहुल गांधी का सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित कांग्रेस के बतौर अध्यक्ष उदय का भी दिन है, आइए पूरी राष्ट्रीय भावना के साथ मिलकर हम उन्हें धन्यवाद दें। लोकतंत्र के व्यापक हित में मैं कांग्रेस जिंदाबाद की कामना भी करता हूं। जय हिंद।’

इस पर राहुल गांधी ने भी शत्रुघ्न सिन्हा को धन्यवाद कहा। रविवार को राहुल ने ट्वीट किया, ‘आपके प्यारे शब्दों के लिए धन्यवाद शत्रुघ्न सिन्हा जी।’

शत्रुघ्न सिन्हा के इस ताजे कदम से बीजेपी में उनके खिलाफ माहौल और विरोधी हो गया है। मालूम हो कि शत्रु बीजेपी और मोदी पर लगातार हमला करते रहे हैं।

Check Also

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …