Breaking News
Home / breaking / बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी को स्वाइन फ्लू हुआ, अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी को स्वाइन फ्लू हुआ, अस्पताल में भर्ती

 

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी को स्वाइन फ्लू हो गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शबाना काफी दिनों से बीमार थी। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बताया कि वह स्वाइन फ्लू से संक्रमित हैं। शबाना अभी अस्पताल में हैं। शबाना इलाज के साथ-साथ इस समय का भरपूर उपयोग कर रही हैं।

शबाना का कहना है कि खुद के साथ समय बिताने का मौका कम ही मिलता है। इसलिए यह मेरे लिए ब्रेक की तरह है। शबाना ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। सेहत ठीक ना होने के बावजूद शबाना सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वह अपनी बेटी जोया अख्तर की फिल्म ‘गली वॉय’ को प्रमोट कर रही है। इसके अलावा उन्होंने शोभा डे के साथ भी एक फोटो शेयर कर अपने स्कूल के दिनों को याद किया है।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …