Breaking News
Home / breaking / ब्यावर दुखान्तिका : कलेक्टर के खिलाफ लोगों में रोष, मंत्रियों को घेरा

ब्यावर दुखान्तिका : कलेक्टर के खिलाफ लोगों में रोष, मंत्रियों को घेरा

न्यूज नजर डॉट कॉम
ब्यावर। ब्यावर में रसोई गैस सिलेंडर दुखान्तिका में 19 लोगों की मौत से आक्रोशित लोगों ने रविवार शाम
श्मशान घाट पर पहुंचे मंत्री कालीचरण सराफ, प्रभुलाल सैनी और अनिता भदेल को घेर लिया। लोगों ने प्रशासन पर कोताही बरतने का आरोप लगाया।

दूल्हे हेमन्त पाटनेचा की मां आचुकी देवी सहित 5 मृतकों का रविवार शाम एक साथ दाह संस्कार किया गया। इस दौरान शोक जताने श्मशान पहुंचे इन मंत्रियों को लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई। उनका कहना था कि पहले गिरे भवन का मलबा हटाए बगैर जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने पास वाला भवन क्यों गिरवा दिया। इससे मलबा और बढ़ गया। ऐसे में दबे लोगों को निकालने में देरी हुई। 3 दिन में भी मलबा नहीं हटाया जा सका है।

इसके अलावा आसपास के मकान तो खाली करा लिए गए लेकिन उन लोगों को अस्थाई रूप से कहीं ठहराया नहीं गया है। 3 दिन से ये लोग सड़क पर भूख प्यास झेल रहे हैं। लोगों का आक्रोश देखते हुए भाजपा पार्षदों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद मंत्रियों को श्मशान के गेट से ही वापस लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें

सिलेंडर ब्लास्ट : दूल्हे की मां सहित कुल 19 शव निकाले, 1 अब भी लापता

Check Also

बॉडी बनाने वाली दवा खाने से बीजेपी युवा नेता की मौत, जिम संचालकों में खलबली

कन्नौज। जिले के तालग्राम कोतवाली क्षेत्र में हेल्थ सप्लीमेंट फूड पाउडर खाने से युवा भाजपा …