Breaking News
Home / breaking / भाजपा कार्यकर्ता को थप्पड़ मार सुर्खियों में आई डिप्टी कलक्टर प्रिया वर्मा

भाजपा कार्यकर्ता को थप्पड़ मार सुर्खियों में आई डिप्टी कलक्टर प्रिया वर्मा

मध्य प्रदेश। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में तैनात डिप्टी कलक्टर प्रिया वर्मा भाजपा कार्यकर्ता को थप्पड़ मार के अचानक ही सोशल मीडिया में सुर्खियों में आ गई है। प्रिया वर्मा को लेकर मध्यप्रदेश के भाजपाइयाें और कांग्रेसियों में जंग भी शुरू हो गई है। रविवार को राजगढ़ जिले में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में रैली निकाली थी, उसी दौरान तैनात डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने एक भाजपा कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया था।

दूसरी ओर डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता ने रैली के दौरान मुझे भी लात मारी थी। रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से उलझी प्रिया वर्मा को कांग्रेस पार्टी की ओर से समर्थन मिल रहा है लेकिन भाजपा की आंखों में डिप्टी कलक्टर का यह व्यवहार खटक गया है।

प्रिया वर्मा के समर्थन में दिग्विजय सिंह, शिवराज सिंह ने जताया विरोध

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की निंदा की है। दूसरी ओर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रिया वर्मा के समर्थन में आ गए हैं। दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह को जवाब देते हुए कहा है कि प्रिया ने अपनी ड्यूटी निभाई है। यहां हम आपको बता दें कि घटना के बाद श‍िवराज सिंह चौहान ने भी कड़ी प्रतिक्र‍िया दी है। कलक्टर मैडम आप यह बताइये कि कानून की कौन सी किताब आपने पढ़ी है जिसमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों को पीटने और घसीटने का अधिकार आपको मिला है।

दूसरी ओर शिवराज और दिग्विजय के बयानों पर प्रिया ने कहा कि मैं किसी पॉलिटिकल एजेंडे का हिस्सा नहीं। प्रियंका वर्मा ने आगे कहा कि यदि आप विरोध रैली निकाल रहे हैं तो भी मेरा कर्तव्य बनता है कि मैं स्थितियों को काबू में रखूं, समर्थन रैली में भी हमारी यही कोशिश रहती है।

डिप्टी कलक्टर ने कहा, भाजपा कार्यकर्ता ने मेरे बाल खींचे थे

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में एक रैली निकाली। रैली के दौरान हंगामा बढ़ा और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अभद्रता पर उतर आए। राजगढ़ की डिप्टी कलक्टर प्रिया वर्मा स्थितियों पर नियंत्रण के लिए टीम के साथ तैनात थीं। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके बाल खींचे और धक्कामुक्की भी की। वह कहती हैं कि जब मैं उन्हें समझा रही थी तभी किसी ने मुझे पीछे से लात भी मारी और मेरे बाल खींचे।

बता दें कि मध्यप्रदेश के राजगढ़ में धारा 144 लागू है, इसके बावजूद बीजेपी के कार्यकर्ता बरौरा कस्बे में नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन में रैली निकाल रहे थे, वहीं ये घटना हुई। घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी प्रिया वर्मा का रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से उलझने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हजारों कमेंट अब तक आ चुके हैं।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …