Breaking News
Home / breaking / भाजपा सांसद रूपा गांगुली का बेटा गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

भाजपा सांसद रूपा गांगुली का बेटा गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद एवं पुूर्व अभिनेत्री रूपा गांगुली के पुत्र आकाश मुखर्जी को गुरुवार को तेज रफ्तार के साथ वाहन चलाने तथा रॉयल कलकत्ता गोल्फ क्लब (आरसीजीसी) की दीवार को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आकाश ने कल रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार से कार चलाते हुए आरसीजीसी की दीवार को ठोकर मार दी। घटना के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आकाश के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है तथा उसे आज अलीपुर की अदालत में पेश किया जायेगा।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …