Breaking News
Home / breaking / भीगे हुए किशमिश खाने के फायदे हैं निराले, आप भी जानिए

भीगे हुए किशमिश खाने के फायदे हैं निराले, आप भी जानिए

न्यूज नजर : एनर्जी से भरपूर और लो फैट किशमिश का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खासतौर पर सर्दियों में। ठंड के मौसम में इसका सेवन ना सिर्फ शरीर को गर्म रखता है बल्कि इससे आप कई बीमारियों से भी बचे रहते हैं लेकिन क्या आप इसे खाने का सही तरीका जानते हैं?

ज्यादातर लोग किशमिश को ऐसे ही खाते हैं लेकिन भीगे हुए किशमिश खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि किशमिश को भिगोकर खाना चाहिए क्योंकि इससे उसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और न्यूट्रिएंट्स की मात्रा बढ़ जाती है।

किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं। इससे आप बीमारियों से भी बचे रहेंगे और यह आपको दिनभर एनर्जेटिक भी रखेगा।

किशमिश के औषधीय गुण

25 ग्राम किशमिश में लगभग 78 कैलोरीज और 0.83 ग्राम प्रोटीन होता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन बी, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर भी पाया जाता है। चलिए जानते हैं किशमिश को पानी में भिगोकर खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है।

ब्लड प्रेशर को रखें नॉर्मल

भीगे हुए किशमिश का सेवन ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखता है।  दरअसल, इसमें मौजूद पोटेशियम शरीर में नमक की मात्रा को बैलेंस करके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

डाइजेशन को करें ठीक

अगर आपको डाइजेशन से जुड़ी समस्या है तो 2-4 किशमिश को रातभर पानी में भिगा रहने दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे ना सिर्फ डाइजेशन की समस्या दूर होगी बल्कि यह पाचन क्रिया को मजबूत भी करेगा।

मजबूत इम्यून सिस्टम

किशमिश में ऐसे सभी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं। सर्दियों के मौसम में रोजाना किशमिश का सेवन करने से शरीर बैक्टीरिया के कारण होने वाले इंफेक्शन से सुरक्षित रहता है।

वजन कम करने में मददगार

फैट फ्री और लो-शुगर ड्राई फूड होने के कारण इसका सेवन वजन कम करने में भी मददगार है। साथ ही इसे खाने से शरीर में कैलोरी भी नहीं बढ़ती, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा किशमिश का सेवन शुगर क्रेविंग की समस्या को भी दूर करता है।

हड्डियों को बनाएं मजबूत

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बेरॉन तत्व की जरूरत होती है, जो किशमिश में भरपूर पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम भी होता है, जो हड्डियों के साथ मांसपेशियों को भी मजबूत करता है।

खून की कमी को करें दूर

किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जोकि लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में अहम भूमिका निभाता है। रोजाना पानी में भिगोकर किशमिश खाने और इसका पानी पीने से शरीर में खून की कमी दूर होती है।

लिवर के फंक्शन को करे ठीक

किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिससे शरीर में मौजूद विषैले टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। इससे आप लिवर इंफेक्शन व अन्य प्रॉब्लम्स से बचे रहते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद

जरूरी न्यूट्रिएंट्स और फाइबर से भरपूर किशमिश का सेवन शरीर में कोलोस्ट्रोल के स्तर नियंत्रित करता है। इससे दिन स्वस्थ रहता है और आप हार्ट डिसीज से बचे रहते हैं।

आखों की रोशनी करे तेज

एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन से भरपूर होने के कारण किशमिश का रोजाना सेवन आंखों की रोशनी तेज करता है।

मुंह की बदबू करे दूर करे

किशमिश में एंटी-बैक्टीरियल प्रोप्रटीज मौजूद होती हैं, जिससे मुंह की बदबू दूर हो जाती है।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …