Breaking News
Home / breaking / महाराष्ट्र के रत्नागिरी में बांध टूटने से 23 बहे, 11 शव बरामद

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में बांध टूटने से 23 बहे, 11 शव बरामद

रत्नागिरी। महाराष्ट्र के रत्नागिरी में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण मंगलवार देर रात तिवरे बांध टूटने से 23 लोग बह गए, अब तक 11 के शव बरामद किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार बांध के पानी से समीप के सात गांव डूब गए। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और समाज सेवकों के अलावा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल के लोग बचाव और राहत कार्य में लगे हुए हैं। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। तिवरे बांध का निर्माण वर्ष 2000 में हुआ था।

मुंबई, ठाणे, नासिक और पुणे के आसपास के इलाकों में पिछले पांच दिन से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई में आज भी तेज बारिश की चेतावनी दी है।

 

मुंबई में सोमवार की रात पांच घंटे मूसलाधार बारिश हुई और लगभग 15 इंच बारिश दर्ज की गई। हर घंटे लगभग तीन इंच बारिश दर्ज की गई। मुंबई में वर्ष 1974 में 24 घंटे में 22 इंच, वर्ष 2005 में 24 घंटे में 37 इंच और 2019 में एक जुलाई को पांच घंटे में 15 इंच बारिश दर्ज की गई।

Check Also

कांग्रेसियों ने लगाई ‘छान’, दुहारी की तैयारी

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। आम चुनाव का बिगुल बजते ही शहर के कांग्रेसी अपनी-अपनी बाल्टी-चरियाँ लेकर …