Breaking News
Home / breaking / महिला की अश्लील क्लिप बनाकर किया गैंगरेप और फिर…

महिला की अश्लील क्लिप बनाकर किया गैंगरेप और फिर…

 चूरू। जिले में फिर एक महिला से गैंगरेप (Gangrape) का सामने आया है। एक व्यक्ति महिला की अश्लील क्लिप बनाकर कई दिनों तक रेप करता रहा। इसके बाद महिला ने महिला थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि पति रोजगार के सिलसिले में विदेश में रहता है। ऐसे में बच्चो की पढाई के लिए लोन की जरूरत पड़ी। इसके लिए एक महिला मित्र से संपर्क किया। महिला मित्र से पीड़ित महिला को चूरू बुला लिया। वहां पीड़ि‍ता का परिचय मुंशी ठेकेदार से करवाया। वहां महिला मित्र और मुंशी किसी महिला के घर ले गए। आरोप है महिला मित्र ने चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया, इसके बाद बेहोश होने पर आरोपी मुंशी ठेकेदार ने महिला से रेप कर उसके अश्लील तस्वीरें और वीडियो क्लिप बना ली।

इसके बाद आरोपी पीड़ित महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को होटल में बुलाकर अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। इसके कुछ दिन बात आरोपी ने महिला को फिर झांसा दिया कि वह क्लिप डिलीट कर देगा, लेकिन उसे अंतिम बार उससे मिलने होगा। इस बार भी उसने धोखा दिया और फोटो डिलीट करने से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ जाँच कर रही है।

Check Also

17 मार्च रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

      फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, …