Breaking News
Home / breaking / महिला यात्री बोली- इस प्लेन में बम है, मचा हड़कम्प

महिला यात्री बोली- इस प्लेन में बम है, मचा हड़कम्प

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री ने इंडिगो के विमान में बम होने की सूचना देकर खलबली मचा दी। बम धमकी आकलन समिति (बीटीएसी) ने इस सूचना को गंभीरता से लिया। जिसके बाद विमान को एक खाली स्थान पर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बाद में सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को ‘‘सुरक्षित’’ घोषित कर दिया।

विमान को सुबह छह बजकर पांच मिनट पर दिल्ली के लिए प्रस्थान करना था। गो एयर फ्लाइट जी8 329 से दिल्ली जा रही एक महिला यात्री टी1 पर इंडिगो के चेक-इन काउंटर पर गई और वहां बताया कि इंडिगो की फ्लाइट 6ई 3612 में बम है।’ महिला यात्री ने कुछ लोगों की तस्वीरें भी दिखाईं और दावा किया कि वे राष्ट्र के लिए ‘‘खतरा’’ हैं।

 

इसके बाद सीआईएसएफ कर्मी उसे पूछताछ के लिए हवाई अड्डा पुलिस थाने लेकर गए। ‘सीआईएसएफ के सहायक कमांडर के कार्यालय में बीटीएसी की बैठक बुलाई गई जिसमें धमकी को विशिष्ट बताया। जांच के बाद विमान रवाना किया गया।

Check Also

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …