Breaking News
Home / breaking / शराब पार्टी के बाद महिला से गैंगरेप, विरोध करने पर पति की हत्या

शराब पार्टी के बाद महिला से गैंगरेप, विरोध करने पर पति की हत्या

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के मुरवास थाना क्षेत्र में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसके पति की गला दबाकर हत्या कर दी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आलमपुर गांव में बीती रात आरोपी सुनील कुशवाह और मनोज अहिरवार ने पीडित महिला के घर पर पति के साथ शराब का सेवन किया।

इसी दौरान एक आरोपी सुनील ने महिला को घर के बाहर एक झोपड़ी में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसकी भनक पति को लगने पर उसने इसका विरोध किया, जिस पर दोनों आरोपियों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

घटना की शिकायत के बाद मुरवास पुलिस ने दोनों आराेपी सुनील और मनोज के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल सका है। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

Check Also

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …