Breaking News
Home / breaking / मां की पिटाई से घायल तीन साल के बेटे की मौत

मां की पिटाई से घायल तीन साल के बेटे की मौत

कोच्चि। केरल मेें कोच्चि के नजदीक अलुवा में मां की पिटाई से बुरी तरह घायल तीन साल के बच्चे की शुक्रवार को मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि अलुवा के एक निजी अस्पताल में आज सुबह उस बच्चे की मौत हो गयी जिसकी मां ने बुधवार रात बेरहमी से उसकी पिटाई की थी। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे के मस्तिष्क का दाई तरफ का हिस्सा पूरी तरह चोटिल हो गया था। सर्जरी के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी रही और शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। उन्होंने आशंका जताई है कि बच्चे को लकड़ी के किसी चीज से पीटा गया है।

 

बच्चे को लेकर पिता अस्पताल पहुंचा था और उसने कहा था कि डेस्क के गिरने के कारण उसके बेटे को चोट आई। चिकित्सकों ने शक होने पर पुलिस को सूचित किया था। घटना के संबंध में झारखंड की रहने वाली बच्चे की मां को  गिरफ्तार कर लिया गया।

उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) का मामला दर्ज किया है और इससे पहले उस पर भारतीय दंड संहिता धारा 307 (हत्या की कोशिश) और किशोर न्याय कानून की धारा 75 (बच्चे के साथ क्रूरता के लिए दंड) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस बच्चे के जैविक माता-पिता के दृष्टिकोण से भी जांच करेगी।

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …