Breaking News
Home / breaking / मुंबई में शिव सेना नेता सचिन सावंत की गोली मारकर हत्या

मुंबई में शिव सेना नेता सचिन सावंत की गोली मारकर हत्या

 

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के कांदिवली इलाके में शिव सेना नेता सचिन सावंत की दो अज्ञात बदमाशों ने गोलीमार कर हत्या कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर रात सावंत को बदमाशों ने गोकुल नगर के पास रोक लिया और उन पर गोलियां चला दी। सावंत को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

हत्यारों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है और हत्या करने का मकसद अभी पता नहीं चला है।

Check Also

कथावाचक की पत्नी को सौतन ने चरणामृत में मिलाकर पिला दिया जहर

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में एक सौतन ने अपने पति की पहली पत्नी को चरणामृत में …