Breaking News
Home / breaking / मुख्यमंत्री शिवराज की पत्नी को महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर जमकर हंगामा

मुख्यमंत्री शिवराज की पत्नी को महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर जमकर हंगामा

कोटा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह को अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा की पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर रविवार को यहां भारी हंगामा हो गया। विरोधी धड़े ने उन्हें चुने जाने का भारी विरोध किया। विरोध दरकिनार कर साधना सिंह को महिला अध्यक्ष बना दिया गया है।

 

राजस्थान के कोटा में किरार महासभा का 11वां राष्ट्रीय महाअधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें शिवराज सिंह चौहान के अलावा राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया , मध्यप्रदेश एग्रो के चेयरमैन रामकिशोर चौहान, सांसद दुष्यंत सिंह, ओम बिड़ला सहित कई हस्तियां भी मौजूद रहीं।

 

अधिवेशन खत्म होने के बाद महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गुलाब सिंह किरार ने जैसे ही साधना सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा कि हंगामा शुरू हो गया। हालात सम्भालने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

अपनी-अपनी सरकारों की तारीफ

 

किराड क्षत्रिय महासभा के 11वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी-अपनी सरकारों की जमकर तारीफ की। वसुंधरा ने कहा कि 36 कौमों को साथ लेकर पिछले चार वर्षों में सभी वर्गों के उत्थान के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं जिससे प्रदेश अब मजबूत और अग्रणी पंक्ति में आ गया है।

उन्होंने कहा कि किराड क्षत्रिय समाज ने देश के विकास में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान एवं गांव के विकास के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू की हैं। चार साल में वित्तीय स्थिति को सुदृढ करते हुए लघु एवं सीमांत कृषकों के 50 हजार तक के कर्जे माफ किए, इससे 25 लाख किसानों को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि संघर्ष किए बिना कभी सफलता नहीं मिलती। समाज, प्रदेश, देश में भागीदारी के साथ जिस क्षेत्र में कार्यरत हैं उसमें कड़ी मेहनत के साथ आगे बढें। सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए शिक्षित एवं जागरूक होना आवश्यक है।

 

मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी, कन्यादान योजना जैसी महिला सशक्तीकरण की योजनाओं से समाज में बदलाव आया है।

Check Also

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, पुलिस हिरासत में मामा ने भी की खुदकुशी

  दौसा. जिले के लालसोट में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भांजे की हत्या करने …