Breaking News
Home / breaking / मॉल के प्ले जोन में बच्ची से रेप, दरिंदा हत्थे चढ़ा

मॉल के प्ले जोन में बच्ची से रेप, दरिंदा हत्थे चढ़ा

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित एक मॉल के ‘प्ले जोन’ में नौ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण संबंधी अधिनियम (पाक्सो) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तुकोगंज थाना पुलिस ने अारोपी अर्जुन राठौर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे गुरुवार को घटना के बाद ही हिरासत में ले लिया गया था। अर्जुन के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण भी दर्ज है।

सूत्रों ने कहा कि स्थानीय निवासी एक बालिका अपने परिजनों के साथ बीती शाम तुकोगंज थाना क्षेत्र में आने वाले एक नामी मॉल में गई थी। बालिका अपने परिजनों के साथ प्ले जोन में गई, जहां बच्चे विभिन्न प्रकार के खेल खेलते हैं।

वहां पर तेज म्यूजिक का फायदा उठाते हुए एक कर्मचारी बालिका को किसी तरह एक कोने में ले गया और उसके साथ रेप किया। बालिका के जोर से चीखने की आवाज पर परिजन और अन्य लोग बच्ची के पास पहुंचे और आरोपी को भी पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस भी सक्रिय हुई।चिकित्सकीय जांच के बाद पुलिस ने आराेपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Check Also

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, पुलिस हिरासत में मामा ने भी की खुदकुशी

  दौसा. जिले के लालसोट में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भांजे की हत्या करने …