Breaking News
Home / breaking / मोदी सरकार ने बजट में छक्का मारा, गेंद ढूंढते रह जाएंगे विपक्षी नेता

मोदी सरकार ने बजट में छक्का मारा, गेंद ढूंढते रह जाएंगे विपक्षी नेता

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री और लोकजन शक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान ने बजट प्रावधानों का स्वागत करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने ऐसा छक्का मारा है कि विपक्षी दल गेंद ढूंढते रह जाएंगे।

वित्त मंत्री पीयूष गाेयल द्वारा शुक्रवार को लोकसभा में पेश अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पासवान ने कहा कि सरकार ने ऐसा छक्का मारा है कि विपक्षी नेता चुनाव तक गेंद ही ढूंढते रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक है। पहली सर्जिकल स्ट्राइक जवानाें ने सीमा पार ‘बुलेट’ से की है और यह दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक है जो ‘बैलट’ से होगी। उन्होंने कहा कि आम चुनाव में राजग सरकार को 400 सीटें मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि किसी ने सोचा था कि आयकर में छूट की सीमा 5 से 6 लाख हो जाएगी या किसानों को इस तरह की सौगात दी जाएगी। बजट में आयकर छूट की सीमा बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई है जिससे करीब तीन करोड़ करदाताओं को लाभ होने की उम्मीद है।

केन्द्रीय मंत्री और लोकजन शक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान ने बजट प्रावधानों का स्वागत करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने ऐसा छक्का मारा है कि विपक्षी दल गेंद ढूंढते रह जाएंगे।

पासवान ने कहा कि सरकार ने ऐसा छक्का मारा है कि विपक्षी नेता चुनाव तक गेंद ही ढूंढते रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक है। पहली सर्जिकल स्ट्राइक जवानाें ने सीमा पार ‘बुलेट’ से की है और यह दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक है जो ‘बैलट’ से होगी। उन्होंने कहा कि आम चुनाव में राजग सरकार को 400 सीटें मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि किसी ने सोचा था कि आयकर में छूट की सीमा 5 से 6 लाख हो जाएगी या किसानों को इस तरह की सौगात दी जाएगी। बजट में आयकर छूट की सीमा बढ़ाकर पांच लाख रुपए कर दी गई है जिससे करीब तीन करोड़ करदाताओं को लाभ होने की उम्मीद है।

मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इससे बजट से विपक्ष की बोलती बंद हो गई है और यह बजट एक तरह से सर्जिकल स्ट्राइक साबित हुआ है। इस बजट में गरीबों, किसानों और मजदूरों तथा मध्यम वर्ग को राहत दी गयी है और यह ऐतिहासिक बजट है।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि बजट में आर्थिक मोर्चे पर बड़ी घोषणाएं की गई हैं। किसानों और श्रमिकों को राहत दी गई है जिसका व्यापक स्तर पर असर पड़ेगा। वेतनभाेगी वर्ग को बहुत बड़ी राहत मिली है जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। उन्होेंने कहा कि इससे लोगों को राहत मिलेगी।

उन्हाेंने कहा कि यह मोदी सरकार का तरीका है जिसमें सभी का ध्यान रखा गया है।नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि यह बजट किसानों और श्रमिकों के लिए हैं। किसानों को उनकी पहली किश्त इसी वित्त वर्ष में मिल जाएगी। इससे उन्हें राहत मिलेगी।

कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बजट में किसानों का ध्यान रखा गया है। पहली बार किसानों के लिए सीधा लाभ देने की योजना लाई गई है। इससे देश को नई दिशा मिलेगी।

Check Also

23 अप्रैल मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि, हनुमान जन्मोत्सव, वार मंगलवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …