Breaking News
Home / breaking /  युवक ने दो नाबालिग किशोरियों की अस्मत लूटी

 युवक ने दो नाबालिग किशोरियों की अस्मत लूटी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के सरपतहां क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग किशोरियों के साथ एक युवक द्वारा दुराचार करने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सरपतहां क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी अपनी चचेरी बहन के साथ दोपहर सरसो के खेत में गई थी। गांव का ही एक युवक गिरीश मुसहर खेत में पहुंच कर दोनों को धमकाते हुए दोनों से दुराचार किया। पीड़िता के चिल्लाने पर आस—पास के लोग खेत की तरफ आए तो आरोपी फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार दुबे मौके पर पहुंच कर पीड़िता व परिवार के लोगों से जानकारी ली और पुलिस ने बुमकहाँ गांव निवासी गिरीश के खिलाफ दुराचार एवं पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

Check Also

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …