Breaking News
Home / breaking / रसोई गैस सिलेंडर भी महंगा हुआ, जेब पर बढ़ा भार

रसोई गैस सिलेंडर भी महंगा हुआ, जेब पर बढ़ा भार

 

नई दिल्ली। अक्टूबर महीना शुरू होते ही जनता पर महंगाई की मार तेज हो गई है। एक तरफ पेट्रोल-डीजल महंगा होते जा रहा है तो दूसरी तरफ एक अक्टूबर से रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में फिर बढ़ोतरी हो गई है। प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर करीब 15 रुपए महंगा हुआ है।
आज से दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए 605 रुपए चुकाने होंगे। कोलकाता में इसका दाम 630 रुपए है।
वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम क्रमश: 574.50 और 620 रुपए है। वहीं, 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1085 रुपए हो गई है। कोलकाता में 1139.50 रुपए, मुंबई में 1032.50 रुपए और चेन्नई में इसका दाम 1199 रुपए है।
सितंबर में दिल्ली में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 590 रुपए का था। कोलकाता में इसका दाम 616.50 रुपए था। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम क्रमश: 562 और 606.50 रुपए था। वहीं, 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1054.50 रुपए थी। कोलकाता में पिछले महीने यह 1114.50 रुपए, मुंबई में 1008.50 रुपए और चेन्नई में 1174.50 रुपए था।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …