Breaking News
Home / breaking / राजस्थान सरकार झुकी, हड़ताली कर्मचारियों के नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया

राजस्थान सरकार झुकी, हड़ताली कर्मचारियों के नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया

जयपुर। राज्य में विगत कई दिन से चल रही विभिन्न कर्मचारी संगठनों की हड़ताल के आगे अब राज्य सरकार झुकती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने चार मंत्रियों को सभी हड़तालें खत्म कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी कड़ी में उच्च स्तरीय मंत्री समूह ने आज गुरुवार शाम 4 बजे कर्मचारी नेताओ को वार्ता के लिए आमंत्रित किया है।

मंत्रालयिक कर्मचारी नेता मनोज वर्मा ने ‘न्यूज नजर’ को बताया कि वसुंधरा सरकार ने गत 2 अक्टूबर को इस उच्च स्तरीय मंत्री समूह का गठन किया। इसमें उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत को अध्यक्ष, जल संसाधन मंत्री डॉ रामप्रताप, सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान, खाद्य मंत्री बाबूलाल वर्मा व कार्मिक विभाग के शासन सचिव को सदस्य बनाया है। इस कमेटी ने विभिन्न कर्मचारी नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया है।

यह है हाल

राज्य में इस समय सरकारी मशीनरी ठप पड़ी है। लगभग 40 विभागों-उपक्रमों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। राजस्थान रोडवेज का चक्का जाम होते 18वां दिन है। सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप पड़ा है। चुनाव सिर पर हैं जबकि मंत्री-विधायक विकास कार्यों के फीते काटने में व्यस्त हैं। 6 अक्टूबर को प्रधानमंत्री अजमेर में सबसे बड़ी चुनावी आमसभा करने वाले हैं। अजमेर में जबरदस्त पेयजल संकट अलग चल रहा है। इन हालातों के बीच वसुंधरा सरकार ने कर्मचारी आंदोलन जल्द से जल्द खत्म कराने का बीड़ा इन मंत्रियों को सौंपा है।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …