Breaking News
Home / breaking / राजस्थान सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाया, जनता को मामूली राहत

राजस्थान सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाया, जनता को मामूली राहत

अजमेर। मोदी सरकार के राज में नया इतिहास रचने जा रहा है। तेल कम्पनियों ने आम आदमी की जेब में आग लगा दी है। धीरे-धीरे कर पेट्रोल को 100 रुपए लीटर की तरफ ले जाया जा रहा है। लोगों में बढ़ते आक्रोश को अपनी तरफ भुनाते हुए राजस्थान सरकार ने गुरुवार को 2 प्रतिशत वैट कम कर दिया है। इससे पेट्रोल डीजल की कीमतों में मामूली कमी हुई है। आज पेट्रोल 1.35 रुपए और डीजल 1.32 रुपए सस्ता हुआ है।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date 29-JAN-2021

Petrol           92.11

Diesel           84.26

Power           95.91

Turbo            87.72

बीते कल के रेट

Date 27-JAN-2021

Petrol        93.46

Diesel       85.58

Power       97.31

Turbo        89.09

Check Also

 22 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …