Breaking News
Home / breaking / रात में नहाने से होते हैं कई फायदे, आप भी जानिए

रात में नहाने से होते हैं कई फायदे, आप भी जानिए

न्यूज नजर : नहाना एक दैनिक क्रिया है, जिसे अधिकतर लोग सुबह के समय या काम पर निकलने से पहले करते हैं। नहाने से एक ओर हमारे शरीर से गंदगी निकल जाती है, तो वहीं दूसरी ओर आपको फ्रेश फील होने लगता है। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि रात को नहाने से आपको अच्छी नींद आती है और कुछ दिन की अच्छी शुरुआत करने के लिए सुबह के समय नहाना बेहतर समझते हैं।

कई स्टडी का अध्ययन करके न्यूयॉर्क के डर्मटॉलजिस्ट ने इस विषय पर निष्कर्ष निकाला है। हालांकि, दोनों समय में नहाने के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं, लेकिन रात को नहाने से शरीर से दिनभर का पसीना, ऑयल और एलर्जी वाले तत्व निकलकर गहरी नींद मिलती है और त्वचा को दमकता हुआ बनाता है।

रात को नहाने के फायदे

दिनभर की गंदगी साफ हो जाती है

न्यूयॉर्क के डर्मटॉलजिस्ट डॉ. सामेर जबेर ने डेली मेल ऑनलाइन को बताया कि, रात के समय नहाने से दिनभर की धूल-मिट्टी और गंदगी साफ हो जाती है। क्योंकि इस गंदगी के साथ बिस्तर पर लेटने से आपकी नींद में खलल पड़ सकता है और त्वचा संबंधित एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए रात को सोने से पहले नहाना बहुत जरूरी है।

इसके साथ ही वह कहते हैं कि, नहाने से ज्यादा जरूरी यह है कि आप रात को सोने से पहले चेहरे को धोयें, क्योंकि ऐसा नहीं करने से आपके तकिए पर दिनभर की गंदगी और तेल लग जाता है और आपके चेहरे पर मुंहासों का कारण बन सकता है।

नींद बेहतर होती है

नहाने से शरीर का तापमान सामान्य होता है, जिससे आपको जल्दी और गहरी नींद आती है। अधिकतर स्टडी में बताया गया है कि, सोने से कम से कम 90 मिनट पहले नहाने से शरीर का तापमान सामान्य हो जाता है और गहरी नींद आती है। इसके साथ ही शॉवर लेने से दीमाग में कॉर्टिसोल नामक स्ट्रेस हॉर्मोन का स्तर कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य सुधरता है।

दमकती त्वचा मिलती है

रात में शरीर त्वचा की कोशिकाएं को खुद स्वस्थ बनाता है और मृत कोशिकाओं को हटाकर नयी कोशिकाओं का उत्पादन करता है। इसलिए डॉ. जबेर रात को कम से कम चेहरा धोकर सोने की बात पर जोर देते हैं। हालांकि, रात को नहाना आपके काम को आसान कर सकता है।

यह भी पढ़ें

…और डव साबुन से नहाते ही अश्वेत महिला बन गई गोरी मेम!

मुंबई की इस नदी में नहाते ही कुत्‍ते बन रहे ‘रंगा सियार’

खुले में नहाते हुए करता था यह हरकतें, वीडियो बनाया तो यह हुआ अंजाम

किशोरी को रोज नहाते हुए देखता था 9 वीं का छात्र, फिर यह किया

बाथरूम में नहाते हुए ससुर ने बनाई वीडियो क्लिप, करता था ब्लैकमेल

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …