Breaking News
Home / breaking / रेखा शर्मा बोलीं -अभिनेता विवेक ओबराय का ट्वीट घिनौना

रेखा शर्मा बोलीं -अभिनेता विवेक ओबराय का ट्वीट घिनौना

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने फिल्म अभिनेता विवेक ओबराय के लोकसभा चुनावों के एक्जिट पाेल को लेकर किए गए ट्वीट को महिलाओं के लिए घिनौना करार देते हुए कहा है कि आयोग इस मामले में नोटिस जारी करेगा।

शर्मा ने सोमवार को एक ट्वीट कर कहा कि यह ट्वीट एक महिला के लिए पूरी तरह से घिनाैना, अप्रिय और अपमानजनक है। महिला आयोग इसे लेकर विवेक ओबराय को नोटिस जारी करेगा।

फिल्म अभिनेता ने एक्जिट पोल पर तंज करते हुए ट्वीट किया है जिसमें अभिनेत्री ऐश्वर्या बच्चन को अभिनेता सलमान, विवेक ओबराय तथा अभिषेक बच्चन के साथ अलग अलग फोटो में दिखाया गया है। ट्वीट में चार तस्वीरें हैं जिनको होम डिलीवरी, ओपिनियन पोल, एक्जिट पोल और रिजल्ट का नाम दिया गया है।

 

विवेक ओबराय ने ट्वीट के साथ लिखा है कि हा हा, यहां कोई राजनीति नहीं। केवल जिंदगी। इसके बाद सोशल मीडिया पर विवेक ओबराय के पक्ष विपक्ष में हजारों ट्वीट किए जा रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र महिला आयोग ने इस ट्वीट को लेकर विवेक ओबराय को नोटिस जारी किया है।

Check Also

किडनैपिंग केस को दो दिन तक मीडिया से छिपाती रही पुलिस, बाद में लूटी वाहवाही

  अजमेर.अजमेर दरगाह क्षेत्र से अगवा हुई चार साल की बच्ची को पुलिस ने उत्तर …