Breaking News
Home / breaking / रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन के खिलाफ परिचित महिला से रेप का केस दर्ज

रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन के खिलाफ परिचित महिला से रेप का केस दर्ज

गुवाहाटी। असम पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। गोहेन (68) के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर नगांव पुलिस ने दो अगस्त को बलात्कार का मामला दर्ज किया।

नगांव जिले की देउरीगांव निवासी 26 वर्षीय महिला ने गोहेन के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। बताया जाता है कि गोहेन और महिला लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं।

गोहेन 1999 से नगांव लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह 1991 से भाजपा के सदस्य हैं और चार बार सांसद रह चुके हैं। उन्हें पांच जुलाई 2016 को रेल राज्य मंत्री बनाया गया था।

Check Also

 22 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …