Breaking News
Home / breaking / लॉक डाउन में हंगामा, ‘दुर्गा माता’ ने तलवार से किया सीओ-एसडीएम पर वार

लॉक डाउन में हंगामा, ‘दुर्गा माता’ ने तलवार से किया सीओ-एसडीएम पर वार

 

देवरिया। लॉकडाउन के बावजूद बुधवार को देवरिया के पुरवां चौराहे के पास झाड़-फूंक के नाम पर 100 लोगों से अधिक की भीड़ जमा थी। यहां कथित दुर्गा देवी बनी महिला ने तलवार से एसडीएम और सीओ पर प्रहार कर दिया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। इस दौरान हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने कथित दुर्गा देवी के साथ ही 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली के मेहड़ापुरवां में परिषदीय शिक्षक शिव प्रसाद यादव की पत्नी सुभद्रा देवी वर्षों से अंधविश्वास का धंधा चलाती है। दूर-दूर से महिला और पुरुष यहां आते हैं। उनको यहां ठीक करने का दावा किया जाता है। कई महिलाओं और लड़कियों को एक ही कमरे में बंद कर दिया जाता है।

जिला प्रशासन को बुधवार को जानकारी मिली कि पुरवां चौराहे पर काफी भीड़ दिखाई दी गई है। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम दिनेश मिश्र और सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय के सग टीमें मौके पर पहुंची। इस दौरान करीब 100 की संख्या में मौजूद महिला-पुरुषों ने पुलिस का विरोध शुरू कर दिया। इतना ही नहीं दुर्गा देवी का रूप धारण की सुभद्रा देवी तलवार से पुलिस पर हमला करने लगी। पुलिस फोर्स ने महिला के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद उसे 12 लोगों सहित गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर सभी को जेल भेज दिया गया। इस बाबत सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …