Breaking News
Home / breaking / वसुंधरा की टक्कर में मानवेन्द्र सिंह को उतारा, कांग्रेस की तीसरी सूची जारी,

वसुंधरा की टक्कर में मानवेन्द्र सिंह को उतारा, कांग्रेस की तीसरी सूची जारी,

जयपुर। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए 32 उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज जारी कर दी जिसमें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ हाल ही में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए मानवेन्द्र सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने यह सूची जारी की। पार्टी ने राजस्थान के लिए पहली सूची 15 नवंबर को जारी की थी जिसमें 152 उम्मीदवार घोषित किए गए। राजस्थान में सात दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना 11 दिसंबर काे होगी।

मानवेन्द्र सिंह ने विधानसभा का पिछला चुनाव भाजपा के टिकट पर बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से जीता था। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी में शामिल किया है। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र हैं और कांग्रेस ने उन्हें राजे के खिलाफ उनके पंरपरागत निर्वाचन क्षेत्र झालरापाटन सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

किसको कहां से बनाया उम्मीदवार

1 एस गुरमीतसिंह कुन्नर ——करनपुर
2 इंद्रज गुर्जर —— विराटनगर
3 भगवान सहाय सैनी —— चोमू
4 विद्याधर चौधरी —— फुलेरा
5 रीतेश बैरवा —— दुदु (सु)
6 महेश जोशी —— हवा महल
7 रफीक खान —— आदर्श नगर
8 अर्चना शर्मा —— मालवीयनगर
9 पुष्पेंद्र भारद्वाज —— सांगानेर
10 वेद प्रकाश सोलंकी —— चाकसू(सु)
11 डा आरसी यादव —— बहरोड
12 सुनील कुमार शर्मा —— थानागाजी
13 श्वेता सैनी —— अलवर शहर
14 सैफिया जुबेर खान —— रामगढ
15 बाबूलाल बैरवा —— कथूमर(सु)
16 जाहिदा खान —— कामां
17 विश्वेंद्र सिंह —— डीग कुम्हेर
18 रोहित वर्मा —— राजाखेरा
19 राजेश अग्रवाल —— गंगापुर
20 मुकेश भास्कर —— लाडनूं
21 विजयपाल मिर्धा —— डेगाना
22 मीना कंवर धर्म पत्नी उम्मेदसिंह —— शेरगढ
23 प्रोफेसर अयूब खान —— सूरसागर
24 राजेंद्र सिंह विघूड़ी —— बेगूं
25 प्रकाश चौधरी —— बड़ी सादड़ी
26 सुदर्शन सिंह रावत —— भीम
27 रामलाल जाट —— मांडल
28 सीएल प्रेमी —— केशवरायपाटन(सु)
29 हरि मोहन शर्मा —— बूंदी
30 गुलनाज धर्म पत्नी नईमुद्दीन गुड्डु —— लाडपुरा
31 मानवेंद्र सिंह —— झालरापाटन
32 सुरेश गुर्जर —— खानपुर

Check Also

कथावाचक की पत्नी को सौतन ने चरणामृत में मिलाकर पिला दिया जहर

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में एक सौतन ने अपने पति की पहली पत्नी को चरणामृत में …