Breaking News
Home / breaking / विक्टोरिया झील में नौका डूबी, 86 लोगों की मौत, 300 से अधिक थे सवार

विक्टोरिया झील में नौका डूबी, 86 लोगों की मौत, 300 से अधिक थे सवार

नैरोबी। विक्टोरिया झील में नौका के डूबने से उस पर सवार कम से कम 86 लोगों की मौत हो गई है। तंजानिया सरकार का बचाव दल मदद में जुटा है।

विक्टोरिया झील के तट पर स्थित म्वांजा बंदरगाह के क्षेत्रीय आयुक्त जॉन मोंगेल्ला ने बताया कि शुक्रवार सुबह कई शव निकाले गए। अब तक 86 जनों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

एमवी न्येरेरे नामक इस नौका में 300 से अधिक लोग सवार थे। यह नौका झील के सबसे बड़े द्वीप यूकेरेवे से कुछ ही मीटर पहले डूब गई। हादसे के बाद 37 लोगों को पानी से सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि रात में बचाव अभियान बंद कर दिया गया था, लेकिन सुबह जब यह दोबारा शुरू किया गया।

नौका में सवार लोगों के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है, क्योंकि चालक दल के सदस्य और उपकरण भी डूब गए हैं। गौरतलब है कि तंजानिया की इस झील में कई बड़ी नौका दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …