Breaking News
Home / breaking / विज्ञान, पर्यावरण और आध्यात्मिकता पर भव्य वैश्विक सम्मेलन कल से

विज्ञान, पर्यावरण और आध्यात्मिकता पर भव्य वैश्विक सम्मेलन कल से

 

आबू रोड (सिरोही)। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा 29 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2018 तक भारत के राजस्थान स्थित आबू रोड में ‘‘विज्ञान, आध्यात्मिकता और पर्यावरण‘‘ पर एक वैश्विक सम्मेलन और एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति ओलुसेगुन ओबासंजो, अमेरिकी अभिनेत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पूर्व पत्नी मार्ला मैपल समेत कई विश्व प्रसिद्ध पर्यावरणविद, वैज्ञानिक, आध्यात्मिक नेता, कलाकार इस विज्ञान, पर्यावरण और आध्यात्मिकता के अंतर्गत आयोजित वैश्विक सम्मेलन में शामिल होंगे।

 

29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित इस वैश्विक सम्मेलन के मुख्य उद्देश्यों में से एक है आध्यात्मिकता के माध्यम से हमारी पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान ढूंढना। आयोजित मुख्य सत्रों और चर्चाओं के कई सत्रों के दौरान, वैज्ञानिक, पर्यावरणविद् और आध्यात्मिक नेता प्रकृति के साथ पूर्ण समन्वय बनाने के लिए अभिनव एवं नए विचारों पर मंथन करेंगे।

इस सत्र को मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी, वरिष्ठ अमेरिकी पत्रकार रोलान्डा वाट्स, पर्यावरणविद वंदना शिवा और कार्तिकेय साराभाई समेत अन्य सभी विशेषज्ञों और नेताओं द्वारा जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े पहलुओं पर संबोधित किया जाएगा।

 

किसी भी सामाजिक या पर्यावरणीय प्रणाली में दीर्घकालिक परिवर्तन लोगों के दिमाग और दिलों में गहरे बदलाव के साथ ही विशेष रूप से शुरू होता है। इसलिए वर्तमान पर्यावरण से जुडी समस्याएं हमारी जागरूकता और जीवनशैली को बदलने के लिए एक स्पष्ट संकेत है। यही कारण है जो ऐसे किसी नई मिसाल की तत्काल ही आवश्यकता है जो स्वच्छ प्रौद्योगिकियों को हमारे दैनिक जीवन में एकीकृत करें। ब्रह्माकुमारीज संस्थान का मुख्य उद्देश ही खुद की आतंरिक चेतना, विचारों और कार्यों के बीच के संबंध और पूरी दुनिया पर उसके होने वाले प्रभाव को समझना है ।

भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी

इस भव्य समारोह में प्रमुखतः भारतीय फिल्म अभिनेत्री ग्रेसी सिंह, सुषमा सेठ, श्वेता पंडित, श्रद्धा पंडित, इंडियन आइडल के टॉप फाइनलिस्ट हरीश मोयल, संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रसिद्ध ग्रैमी पुरस्कार विजेता एवं म्यूजिक डायरेक्टर रिकी केज समेत कई अन्य अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

 

स्वच्छ प्रौद्योगिकियों और एक स्थायी समाज के विकास की दिशा में एक मजबूत उत्तेजना एवं प्रेरणा देने के लिए ब्रह्माकुमारीज आध्यात्मिक विश्वविद्यालय अनुसंधान और वैकल्पिक नवीकरणीय ऊर्जा अवधारणाओं के क्षेत्र में 25 वर्षों तक सक्रिय रूप से शामिल रहा है। पुरे विश्व से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली 20 शख्सियतों का सम्मान किया जाएगा।

भारत के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत और स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर एवं ब्रह्माकुमारीज की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी के कर कमलों से इस वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया जाएगा।

Check Also

कांग्रेसियों ने लगाई ‘छान’, दुहारी की तैयारी

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। आम चुनाव का बिगुल बजते ही शहर के कांग्रेसी अपनी-अपनी बाल्टी-चरियाँ लेकर …