Breaking News
Home / breaking / विधायक ने कराई खुलेआम चुम्बन प्रतियोगिता, हर कोई रह गया हैरान

विधायक ने कराई खुलेआम चुम्बन प्रतियोगिता, हर कोई रह गया हैरान

रांची। आपने विदेशों में तो अमर्यादित कम्पीटीशन के बारे में देखा-सुना होगा। जबकि भारत में सार्वजनिक रूप से चुम्बन प्रतियोगिता के बारे में सोचना भी मुश्किल है।

मगर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता व विधायक सिमोन मरांडी ने ऐसा कर दिखाया है। उन्होंने जनजातीय लोगों की चुंबन प्रतियोगिता का आयोजन कर सबको चौंका दिया। सत्तारूढ़ बीजेपी ने विधायक के इस कृत्य पर घोर आपत्ति जताई है।

सिमोन मरांडी ने शनिवार की रात तल्पाहारी गांव में जनजातीय जोड़ों की एक ‘चुंबन प्रतियोगिता’ का आयोजन किया। यह गांव उनके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र लिट्टीपारा में अता है। इस ‘चुंबन प्रतियोगिता’ की खबर सोमवार को स्थानीय अखबारों में छपी। इस प्रतियोगिता में तीन जनजातीय जोड़ों को पुरस्कार दिया गया।

संकोच दूर करने की खातिर…

सिमोन मरांडी ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि चुंबन प्रतियोगिता का आयोजन प्यार व आधुनिकता को बढ़ावा देने के लिए किया गया था। जनजातीय लोग संकोची हैं। जनजातीय जोड़ों द्वारा प्रतियोगिता में खुले तौर पर चुंबन करने से उनकी झिझक दूर होगी।

उन्होंने कहा कि इससे जोड़ों को एक दूसरे को समझने में मदद मिलेगी और तलाक रुकेगा।कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। झामुमो के विधायक व वरिष्ठ नेता स्टीफन मरांडी भी आयोजन में मौजूद थे।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने कार्यक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश पुष्कर ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित कर झामुमो क्या साबित करने की कोशिश में है। बहुत सारे तरीके हैं जिसे अपनाकर जनजातीय लोगों की झिझक दूर की जा सकती है। सिमोन मरांडी ने जनजातीय संस्कृति व परंपरा का मजाक बनाने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि झामुमो के एक विधायक विधानसभा परिसर में एक बार खोलने को कह रहे है और दूसरे विधायक चुंबन प्रतियोगिता आयोजित कर रहे हैं। झामुमो के विधायक कुणाल सारंगी ने बीते सप्ताह विधानसभा परिसर में एक बार खोलने की वकालत की थी।

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …