Breaking News
Home / breaking / विराट कोहली की अपील पर BCCI ने दी पत्नियों को दौरे पर अनुमति

विराट कोहली की अपील पर BCCI ने दी पत्नियों को दौरे पर अनुमति

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली की अपील के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने नियम में बदलाव करते हुए राष्ट्रीय टीम के क्रिकेटरों की पत्नियों एवं प्रेमिकाओं को उनके साथ विदेश दौरे पर जाने की अनुमति दे दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति ने भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों और प्रेमिकाओं को दौरे पर ले जाने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह छूट किसी विदेश दौरे के शुरू होने के 10 दिन बाद से शुरू होगी और उसके बाद दौरे की समाप्ति तक पत्नियां एवं प्रेमिकाएं खिलाड़ियों के साथ रह सकती हैं।

हाल ही में भारतीय कप्तान विराट ने बीसीसीआई से पत्नियों को दौरे पर ले जाने के नियम में बदलाव करने के लिए कहा था। पहले के नियम के अनुसार खिलाड़ी अपनी पत्नियों को केवल दो सप्ताह के लिए अपने साथ रख सकते थे।

सीओए की इस नियम को लागू करने के पीछे दलील थी कि परिवारों के दूर रहने से खिलाड़ी अपने प्रदर्शन पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। भारतीय टीम का विदेश दौरों में प्रदर्शन आमतौर पर निराशाजनक रहता है यह भी इस नियम की एक बड़ी वजह था।

आमतौर पर सभी क्रिकेटर अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं को दौरों पर ले जाते हैं। विराट, अजिंक्या रहाणे, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, चेतेश्वर पुजारा आदि क्रिकेटरों की पत्नियां भी अधिकतर दौरों पर उनके साथ ही रहती हैं। भारतीय क्रिकेट टीम का अगला चुनौतीपूर्ण दौरा विराट की अगुवाई में आस्ट्रेलिया का है।

Check Also

24 अप्रैल बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

    वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि …