Breaking News
Home / breaking / विराट कोहली को ससुरजी ने वेलेंटाइन डे पर दिया यह खास तोहफा

विराट कोहली को ससुरजी ने वेलेंटाइन डे पर दिया यह खास तोहफा


नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को उनके ससुर यानी पत्नी ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पापा ने वेलेंटाइन डे पर एक खास तोहफा भेजा है।

अनुष्का शर्मा के पापा कर्नल रिटायर्ड अजय कुमार शर्मा ने अपने दामाद विराट को पोएट्री की एक किताब गिफ्ट की है। इस किताब का नाम ‘स्मोक्स एंड व्हिस्की’ है और इसे तेजस्विनी दिव्या नायक ने लिखा है। इस किताब में 42 कविताएं हैं जिनकी थीम रिलेशनशिप है।

दरअसल विराट और अनुष्का को कविताएं काफी पसंद हैं। अपनी शादी में उन्होंने अपने मेहमानों को सूफ़ी कवि ‘रूमी’ की कविताओं की किताब गिफ्ट की थी। लिहाजा ससुर ने उन्हें वेलेंटाइन डे पर किताब ही गिफ्ट करने की सोची।

अनुष्का के पापा कर्नल अजय शर्मा ने अपनी पत्नी आशिमा के साथ तेजस्विनी की किताब के बुक-लॉन्च में हिस्सा लिया था और विराट को गिफ्ट देने के लिए उनकी किताब की एक कॉपी पर ऑटोग्राफ लिया था। यह किताब उन्होंने इस खास मौके पर दामाद को भेंट की है। मालूम हो कि शादी के बाद विराट-अनुष्का यह पहला वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगे।

यह भी पढ़ें

OMG : विराट-अनुष्का की शादी में हुई ये बड़ी गलती, फिर शादी करेंगे विरुष्का

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …