Breaking News
Home / breaking / वीडियो : शहरवासियों को मिली कृत्रिम झरने और फ्लोटिंग ब्रिज की सौगात

वीडियो : शहरवासियों को मिली कृत्रिम झरने और फ्लोटिंग ब्रिज की सौगात

 

अजमेर। खूबसूरत अरावली पर्वतमाला की नाग पहाड़ी के नीचे बसे अजमेर शहर को कृत्रिम झरने और फ्लोटिंग ब्रिज की सौगात मिली है। अजमेर की शान आनासागर झील देखने आने वाले सैलानियों के लिए अब इस कृत्रिम झरने और फ्लोटिंग ब्रिज का लुत्फ उठाना यादगार रहेगा।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत आनासागर झील पर चौपाटी बनाने का काम अंतिम चरण में है। पुरानी चौपाटी को नई चौपाटी से जोड़ने के लिए फ्लोटिंग ब्रिज बना दिया गया है। यह तैरता ब्रिज झील के जल स्तर के अनुरूप ऊपर नीचे हो सकेगा।

देखिए वीडियो

इसके अलावा पुरानी चौपाटी को पाथ-वे के जरिए जेटी होते हुए आनासागर बारादरी से जोड़ दिया गया है। यहां सर्किट हाउस की पहाड़ी से नीचे झील में गिरता आकर्षक झरना सैलानियों का मन मोह रहा है।


दरअसल बड़ी-बड़ी मोटरों और पाइप के जरिए आनासागर का पानी सर्किट हाउस की पहाड़ी पर ले जाकर झरने के रूप में छोड़ा जा रहा है। इससे पानी मे ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ने के साथ ही खूबसूरत झरने का तोहफा भी मिल रहा है।

 

पहाड़ी पर ऊंचाई से कल-कल करते झरने के नीचे फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की सैलानियों में होड़ मची है।

यह वीडियो भी देखें

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …