Breaking News
Home / breaking / वैष्णो देवी यात्रियों का 5 लाख का दुर्घटना बीमा, रोप-वे भी खोला

वैष्णो देवी यात्रियों का 5 लाख का दुर्घटना बीमा, रोप-वे भी खोला

जम्मू।  माता देवी वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की राज्यभवन में 63 वीं बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने की। बैठक में श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए श्रद्धालुओं के लिए समूह दुर्घटना को बढ़ाने की मंजूरी दी। अब तीर्थयात्रियों को 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा। 5 साल के कम आयु के तीर्थयात्रियों को 3 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा, मौजूदा वक्त में यह 1 लाख रुपए था।

बोर्ड की बैठक में कुछ अन्य फैसले भी लिए गए। माता वैष्णो भवन और भैरो घाटी के बीच आने-जाने वाले तीर्थयात्री अब रोप-वे सेवा का भी लाभ उठा पाएंगे। यह बीमा कवर प्रत्येक यात्रा के लिए उपलब्ध आकस्मिक कवर के अतिरिक्त होगा। यह बीमा तीर्थयात्री की यात्रा शुरू होने के साथ ही शुरू हो जाएगा।

बीमा का खर्च प्रीमियम बोर्ड उठाएगा और बीमा कवर को 8 वर्षों के अंतराल के बाद अपग्रेड किया गया है। बैठक में डॉ एस एस ब्लोरेरिया, डॉ अशोक भान, एच एल मेनी, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) प्रमोद कोहली, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) शिव कुमार शर्मा और बी बी व्यास, सभी बोर्ड सदस्यों ने भाग लिया था।

बी वी आर सुब्रह्मण्यम, मुख्य सचिव; राज्यपाल के प्रधान सचिव उमर नरुला, श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीरज गुप्ता, श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. एम के कुमार और अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग नामित सिमरदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Check Also

 18 अप्रैल गुरुवार आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 05.32 बजे …