Breaking News
Home / breaking / शशि कपूर का अंतिम संस्कार, आसमान की भावुक हो उठा

शशि कपूर का अंतिम संस्कार, आसमान की भावुक हो उठा

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी शख्सियत और करोड़ों दर्शकों के चहेते शशि कपूर को अंतिम विदा दी गई। तेज बारिश के बीच मंगलवार को शशि कपूर का पार्थिव शरीर उनके मुंबई स्थित घर जानकी कुटीर से सांताक्रूज ले जाया गया। जहां सैकड़ों फैन्स और बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी में उनका राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार से पहले अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, ऐश्वर्या राय, प्रेम चोपड़ा, आदि कई दिग्गजों ने अंतिम दर्शन किए। रणधीर कपूर, ऋषि कपूर सहित कपूर खानदान के सभी सदस्य मौजूद रहे।

मालूम हो कि दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद सोमवार शाम निधन हो गया। शशि पिछले काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में अंतिम सांसें लीं।

यह भी पढ़ें

शशि कपूर की जगह लोगों ने शशि थरूर को दे डाली श्रद्धांजलि

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …