Breaking News
Home / breaking / शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने मायके में खाया जहर, मचा हड़कम्प

शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने मायके में खाया जहर, मचा हड़कम्प

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के जांजगीरचांपा जिले के बजरंगीपारा क्षेत्र में एक नवविवाहिता की जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला का विवाह दो दिन पहले ही हुआ था। सुमन यादव आज अपने पति सुरेंद्र यादव के साथ मायके से ससुराल आ रही थी, तभी किसी बात को लेकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

 

सूत्रों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बजरंगीपारा निवासी सुरेन्द्र यादव की शादी पंतोरा निवासी सुमन यादव के साथ शनिवार को ही हुयी थी। शादी के दूसरे ही दिन सुमन ससुराल से वापस अपने मायके आ गयी। आज सुरेंद्र अपनी पत्नी को वापस लेकर आ रहा था, तभी उसकी तबियत बिगड़ी और उसे अस्पताल ले जाया गया। बताया गया है कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।

Check Also

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …