Breaking News
Home / breaking / श्री राष्ट्रीय करणी सेना का भारत वाहिनी पार्टी को समर्थन

श्री राष्ट्रीय करणी सेना का भारत वाहिनी पार्टी को समर्थन

जयपुर। श्री राष्ट्रीय करणी सेना ने भारत वाहिनी पार्टी को समर्थन दिया। करणी सेना के प्रदेश संयोजक दौलत सिंह चींचरोली ने भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी से मुलाकात कर युवाओं को वाहिनी के प्रति समर्पित होने का आह्वान किया।

घनश्याम तिवाड़ी ने उपस्थित समर्थकों को कहा कि घूमे जो चरे, खुंटा से बंधा भूखा मरे। जो समाज किसी पार्टी से बंध जाता है वो अपने अधिकारों की पूर्ति नहीं करवा पाता मगर जो समाज पार्टी के बंधनों से दूर रहता है वो अपनी हर मांग को मनवा लेता है। वहीं दौलत सिंह चींचरोली ने कहा कि अगर युवा चाहे तो कुछ भी कर सकता है।

अब तक हमारे पास कांग्रेस और भाजपा के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था मगर अब भारत वाहिनी पार्टी के रूप में अच्छी पार्टी और मुख्यमंत्री पद के लिये घनश्याम तिवाड़ी जैसा बेहतर विकल्प मौजूद है। इस दौरान दिलीप सिंह मेहरोली समेत सैकड़ों करणी सेना समर्थकों ने विधानसभा चुनाव में भारत वाहिनी पार्टी के साथ खड़े होने का संकल्प भी लिया।

Check Also

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, पुलिस हिरासत में मामा ने भी की खुदकुशी

  दौसा. जिले के लालसोट में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भांजे की हत्या करने …