Breaking News
Home / breaking / संत नामदेव का सालाना गुरमत समागम धूमधाम से मनाया

संत नामदेव का सालाना गुरमत समागम धूमधाम से मनाया

न्यूज नजर डॉट कॉम

अम्बाला। संत नामदेव सभा धुराली, अम्बाला, हरियाणा के तत्त्वावधान में संत नामदेव का सालाना गुरमत समागम रविवार को धूमधाम से मनाया गया।

समागम में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश  आदि  प्रांतों  से आए श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

प्रवीण नामदेव ने बताया कि समागम के तहत सर्वप्रथम  प्रभात फेरी निकली गई। इसके बाद सुखमणी साहिब का पाठ हुआ।

श्री निशान  साहिब की सेवा के बाद संत नामदेव जी का  कीर्तन व कथा हुई। साथ ही गुरु जी का लंगर  बांटा गया।

समागम में मुख्य भूमिका निभाते हुए प्रधान जरनैल सिंह नामदेव ने इस समागम की सफलता  का श्रेय   समस्त नामदेव समाज व संगत के सहयोग को दिया। उन्होंने संगत को विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी यह समागम अप्रैल के प्रथम रविवार को  मनाया जाएगा।

Check Also

 28 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण,  शाम …