Breaking News
Home / breaking / संत नामदेव जी के निर्वाण दिवस पर 70 युवाओं ने किया रक्तदान

संत नामदेव जी के निर्वाण दिवस पर 70 युवाओं ने किया रक्तदान

न्यूज नजर डॉट कॉम
रायपुर। श्री नामदेव समाज विकास परिषद छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ रायपुर द्वारा भारत माता चौक गुढ़ियारी में संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 70 लोगों ने रक्तदान किया।
 राजेश मूणत लोक निर्माण विभाग परिवहन एवं आवास मंत्री के मुख्य आथित्य एवं राजेश्वरानंद महाराज,  बजरंग खंडेलवाल,  अनूप मसंद, श्रीमती आशा, इंद्रर जैन व सुब्रत घोष के विशेष आतिथ्य में आयोजित शिविर में गज्जू साहू, विशेष विद्रोही, पंकज केसरवानी, प्रीतम सिंह ठाकुर,
गौतम शर्मा, राधा कृष्ण ठाकुर विशेष आमंत्रित अतिथि थे।
शिविर योगाचार्य इंजीनियर के एल नामदेव, गोविंद प्रसाद नामदेव, नारायण प्रसाद नामदेव, प्रेमचंद नामदेव नामदेव, डॉ राजश्री नामदेव, श्रीमती सुषमा नामदेव के विशेष मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नामदेव समाज विकास परिषद छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश नामदेव ने की। आभार प्रदर्शन नारायण प्रसाद नामदेव जिला अध्यक्ष रायपुर ने किया। शिविर में 70 समाज के युवाओं ने रक्तदान किया जिसके लिए रायपुर ब्लड बैंक द्वारा वाहन की व्यवस्था 10 चिकित्सक स्टाफ की देखरेख में  की गई थी।
इस अवसर पर सुबह 10:00 बजे संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की विधिवत पूजा अर्चना आरती के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जो शाम 4:00 बजे तक चला। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथियों विशेष अतिथियों आमंत्रित अतिथियों एवं ब्लड बैंक के डॉक्टर एवं स्टाफ को शाल, श्रीफल एवं श्री संत नामदेव जी महाराज की फोटोफ्रेम प्रतीक चिन्ह के तौर पर दी गई। कार्यक्रम का संचालन धर्मेश नामदेव प्रांतीय महामंत्री नामदेव समाज विकास परिषद एवं डॉ राजश्री नामदेव ने किया।
इस कार्यक्रम के निम्न युवाओं की भूमिका रही  युवा योगेश नामदेव चेतन नामदेव राजेंद्र नगर, राजेंद्र नामदेव भन पूरी, जितेंद्र नामदेव विपिन नामदेव एकता नगर, विपिन नामदेव युवा (प्रांताध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय नामदेव महासंघ) चेतन नामदेव युवा जिलाध्यक्ष दिनेश नामदेव शहर अध्यक्ष,
शीतल नामदेव, संजू नामदेव, संजय मोयल, अरुण मोयल श्रीमती शोभा मोयल, श्रद्धा अपूर्व, श्रीमती लता बरौलिया, निखिल बरौलिया, योगेश्वर नामदेव, केशवदास, शुभम निर्मल, नितिन नामदेव गुढ़ियारी, हेमा नामदेव, नंदिनी नामदेव, श्रीमती प्रेम नामदेव, निलेश नामदेव, भागीरथी नामदेव,
हेमलता नामदेव, सुमन नामदेव, कृष्ण कुमार नामदेव, राकेश नामदेव, राधेश्याम नामदेव राजू नामदेव, तथा प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री अनिल बारोलिया श्री अनिल वर्मा श्री महेंद्र नामदेव आज तक, देवेंद्र नामदेव आईबीसी 24, श्री बृजलाल नामदेव तथा प्रांतीय महिला अध्यक्ष श्रीमती सुषमा नामदेव श्री शंकरलाल नामदेव श्री विष्णु नामदेव श्री आनंद नामदेव, श्री मनोज नामदेव के साथ ही कार्यक्रम के कार्यकर्ता प्रफुल्ल  नामदेव, रिशेंद्र नामदेव नामदेव मदनलाल नामदेव, सुनील नामदेव, पंकज नामदेव, लवकेश नामदेव, सागर नामदेव ललित नामदेव, अभय कुमार नामदेव अमर कुमार नामदेव, मनीष नामदेव गोपाल नामदेव एवं क्षेत्र के नागरिक नागरिकों के साथ साथ क्षेत्र में उपस्थित हमारे सभी समाज के बंधु उपस्थित थे।
विशेष बात यह रही कि रायपुर शहर के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विकास उपाध्याय जी ने महत्वपूर्ण आयोजन में स्वविवेक से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम को स्तरीय स्वरूप दिया मंच पंडाल जूस नाश्ता चाय की उचित व्यवस्था रखी गई तथा उक्त युवायों ने रक्तदान भी किया एवं 3 जुलाई को संत शिरोमणि नामदेव जी के निर्वाण दिवस को श्रद्धा पूर्वक मनाया जाने का संकल्प सभी समाज के वरिष्ठ एवं युवाओं ने व्यक्त किया एवं 3 तारीख को अधिकाधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही।

यह भी पढ़ें

सन्त नामदेव समाधि दिवस पर प्रतिभा सम्मान समारोह व पैन कार्ड शिविर

Check Also

प्रिजनर वैन में महिला कैदी से गैंगरेप, दो कैदियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर किया

जिंद. हरियाणा के जिंद जेल में बंद महिला कैदी के साथ गैंररेप का मामला सामने …