Breaking News
Home / breaking / संत नामदेव भवन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने का निर्णय

संत नामदेव भवन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने का निर्णय

न्यूज नजर डॉट कॉम

बिलासपुर। श्री नामदेव समाज विकास परिषद छत्तीसगढ़ की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को बिलासपुर के संत नामदेव भवन नूतन चौक सरकंडा में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न एजेंडों पर प्रदेशभर से आए परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्य समिति के सदस्यों ने चर्चा करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव रखें।

इनमें प्रमुख रुप से रायपुर में संत नामदेव भवन के निर्माण हेतु लोगों ने हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन दिया। शीघ्र ही रायपुर में संत नामदेव भवन का भूमि पूजन कर भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

विदित हो कि कुछ दिन पूर्व रायपुर नामदेव समाज ने भवन हेतु जमीन खरीद ली है इस भूमि पर शीघ्र भवन निर्माण प्रारंभ होने जा रहा है। बैठक में अन्य विषयों एवं मुद्दों पर भी गहन विचार विमर्श  कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा है तैयार की गई।


बैठक की शुरुआत सर्वप्रथम संत नामदेव भगवान विट्ठल माता रुक्मणी जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना एवं आरती के साथ बैठक की शुरुआत हुई।

ये रहे मौजूद

बैठक में प्रमुख रुप से ज्वाला प्रसाद नामदेव राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश नामदेव छत्तीसगढ़ प्रांताध्यक्ष, एमपी नामदेव कार्यकारी प्रांताध्यक्ष, दुष्यंत नामदेव प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार वर्मा एवं शंकरलाल रामदेव, प्रांतीय महामंत्री धर्मेश नामदेव, डॉक्टर श्रीमती राज्यश्री नामदेव, एसएस नामदेव, रामायण प्रसाद नामदेव, युवा प्रांताध्यक्ष विवेक वर्मा, कमल वर्मा, शिव शंकर लाल वर्मा, पीसी नामदेव, राजेश नामदेव गुढ़ियारी, एस के नामदेव, जगन्नाथ प्रसाद नामदेव, नरेश श्रीवास्तव गिरीश  नामदेव, शिव शंकर लाल वर्मा, राजेश नामदेव गुढ़ियारी,  आलेख वर्मा, संतोष वर्मा, संजू वर्मा, संतोष नामदेव, शिवराम चौधरी, राजेंद्र श्रीवास्तव, श्रवण श्रीवास्तव, उमेश नामदेव, गणेश नामदेव, मुकेश नामदेव, अरुण नामदेव, अजय वैद्य, भोला श्रीवास्तव, सुधीर वर्मा, सनी श्रीवास्तव, गंगादीन वर्मा, एसके वैद्य, अजय नामदेव, संजय नामदेव, किसलय श्रीवास्तव, गोलू श्रीवास्तव, बृजलाल नामदेव, योगेश नामदेव, आनंद नामदेव, जुगुनू नामदेव, संजू नामदेव, प्रफ़ुल्ल नामदेव, दिनेश नामदेव, राधेश्याम नामदेव, शिव नामदेव, कन्हैया नामदेव, दीपक नामदेव, दीपक अपूर्व, मदन नामदेव, सागर नामदेव, सोनू नामदेव, राहुल नामदेव, विपिन नामदेव, पुरुषोत्तम नामदेव, मोतीलाल नामदेव, आनंद नामदेव, अनिल नामदेव, कन्हैया नामदेव, नितिन नामदेव, दीपक नामदेव, राजेंद्र नामदेव, राजेश नामदेव, गिरजा शंकर नामदेव, अनिल बरौलिया, अटल बिहारी नामदेव श्रीमती सुधा नामदेव श्रीमती वंदना नामदेव, श्रीमती विनीता वैद्य, चंदन श्रीवास्तव, अखिल वर्मा, राकेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्वजाति बंधु उपस्थित थे।

Check Also

 28 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण,  शाम …