Breaking News
Home / breaking / संत शिरोमणि श्री नामदेव भवन मंदिर छात्रावास का विधिवत भूमि पूजन संपन्न

संत शिरोमणि श्री नामदेव भवन मंदिर छात्रावास का विधिवत भूमि पूजन संपन्न


रायपुर। शारदीय नवरात्रि की तिथि पंचमी पर रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर में बहुप्रतीक्षित संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज भवन मंदिर छात्रावास के लिए भूमि पूजन विधि विधान पूर्वक हुआ। इसी के साथ समाज के बुजुर्गों का सपना साकार होने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

 

प्रातः 11:00 बजे पीठाधीश्वर श्री सुरेश्वर महादेव पीठ राजेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में भूमि पूजन किया गया। तत्पश्चात भवन निर्माण व सामाजिक उत्थान को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारा प्रारंभ हुआ जो अपरान्ह 4:00 बजे तक निर्बाध चला।

इस अवसर पर तीन उल्लेखनीय घोषणाएं भी हुई। मुख्यमंत्री के सूचना संवाद केंद्र के सोशल मीडिया प्रभारी ऋषिन्द्र नामदेव ने घोषणा की कि अतिशीघ्र श्री नामदेव समाज विकास परिषद् छत्तीसगढ़ के लिए एक वेबसाइट बनाएंगे। इसमें छत्तीसगढ़ में निवासरत समाज का पूरा ब्यौरा रहेगा। दूसरी महत्वपूर्ण घोषणा महेश चौहान ने की। उन्होंने मन्दिर निर्माण के लिए 151000 रुपए की दान की घोषणा की।
तीसरी महत्वपूर्ण घोषणा लब्ध प्रतिष्ठित बिल्डर सुरेश अटलानी ने की कि योगाचार्य के एल नामदेव जी जो एक लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, विट्ठल रुक्मणी माई का मंदिर जो कि पंढरपुर की तर्ज पर बने उसे वह अपने प्रोजेक्ट में 7000 स्क्वायर फीट जमीन दान देने के लिए तैयार हैं। इस हेतु उन्होंने निवेदन किया कि अतिशीघ्र इस जगह के अलावा वहां पर भी रूपरेखा बनाएं और तत्काल मंदिर की घोषणा करें, वह उस को भूमि दान पत्र के माध्यम से तुरंत हस्तांतरित कर देंगे।

इन्होंने देखा था सपना

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रदेश महामंत्री धर्मेश नामदेव ने बताया कि लगभग 41 वर्ष पूर्व स्वर्गीय बाल बहादुर नामदेव, स्वर्गीय सूरज भान नामदेव, केडी वर्मा, योगाचार्य के एल नामदेव, शंकर लाल नामदेव आदि गणमान्य स्वजातीय बंधुओं ने जो सपना देखा था, उस सपने को हकीकत में मूर्त रूप देते हुए प्रथम सोपान के रूप में आज बतौर भूमि पूजन किया गया। आज से 40 वर्ष पूर्व सामाजिक भवन हेतु समाज के वरिष्ठजन ने ₹1000/1000 का अनुदान अंश दान देकर भूमि भवन के लिए शुरुआत की थी जो विगत 4 दशकों से पूर्णता की बाट जो रहा था।

इस भूमि के क्रय के लिए नामदेव समाज विकास परिषद छत्तीसगढ़ के निवर्तमान अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव, पूर्व प्रदेश महामंत्री नारायण प्रसाद नामदेव, कोषाध्यक्ष रामायण नामदेव, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजेश नामदेव एवं वर्तमान जिला अध्यक्ष एन पी नामदेव, जिला महामंत्री पी. सी. नामदेव, श्रीमती सुषमा शंकरलाल नामदेव, अनिल बरौलिया, अनिल वर्मा, बृजलाल नामदेव, चेतन नामदेव बेमेतरा उनका परिवार शिव कुमार वर्मा बिलासपुर आदि का अतुल्य योगदान रहा जिनके अथक प्रयासों से यह भूमि समाज को प्राप्त हुई।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश से लगभग 300 सामाजिक परिजन एकत्रित हुए। इनमें प्रमुख रूप से योगाचार्य इंजीनियर के एल नामदेव, नामदेव समाज विकास परिषद छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ संरक्षक पीसी नामदेव, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामायण नामदेव, प्रदेश संगठन मंत्री विष्णु प्रसाद नामदेव, आलोक कुमार सिंह, प्रदेश सूचना एवं संवाद पीसी नामदेव, रमेश नामदेव, बसंत नामदेव, कृष्ण वर्मा, द्वारका प्रसाद वर्मा, पीसी नामदेव भिलाई, प्रदेश अध्यक्ष राजेश नामदेव, श्रीमती राजश्री नामदेव, इंजीनियर पीके नामदेव, जी बी के नामदेव, बृजलाल नामदेव, प्रदेश महिला अध्यक्षा श्रीमती सुषमा शंकर लाल नामदेव, शंकर लाल नामदेव, श्रीमती राधिका नामदेव, मनीष नामदेव, विपिन नामदेव, एडवोकेट नितिन नामदेव, सुनील नामदेव, महेंद्र नामदेव गुड्डू, महेंद्र नामदेव, श्रीमती गीता नामदेव, श्रीमती संध्या नामदेव, श्रीमती साधना नामदेव, श्रीमती गीता देवी नामदेव, अनिल बरोलिया, श्रीमती लता, अनिल बरौलिया, श्रीमती प्रेम नामदेव, श्रीमती शोभा वर्मा, प्रदेश संरक्षक गोविंद प्रसाद नामदेव, अक्षय चौधरी, चेतन नामदेव बेमेतरा, चेतन नामदेव रायपुर, दर्शना वर्मा, अमितेश नामदेव, ललित नामदेव, वीरेंद्र नामदेव, ऋषिन्द्र नामदेव, शरद नामदेव, मनोज नामदेव, पंकज नामदेव, प्रदेश महामंत्री धर्मेश नामदेव, राहुल नामदेव, सत्यनारायण वर्मा बिलासपुर, राकेश नामदेव, पुरुषोत्तम नामदेव, निखिल बरौलिया, संदीप नामदेव, आशीष नामदेव मुंगेली, अटल बिहारी नामदेव बेमेतरा, सह संगठन मंत्री श्रीवास्तव नामदेव, नरेश नामदेव बिलासपुर, दिनेश नामदेव बिलासपुर शरद नामदेव बिलासपुर एडवोकेट वीरेंद्र नामदेव ठाकुर, किशोर वर्मा श्रीमती मीनू वर्मा, देव श्री, अनिरुद्ध नामदेव, इंजीनियर अरविंद नामदेव, इंजीनियर प्रसाद नामदेव, भरत लाल नामदेव, अनिल वर्मा, मोहनलाल नामदेव जबलपुर, श्रीमती दिव्या, पुष्पा नामदेव, श्रीमती आयुषी नामदेव, श्रीमती दुर्गा वर्मा, दीपक नामदेव, प्रभात नामदेव बेमेतरा, ऋतु नामदेव, राजेंद्र नामदेव, आशीष वर्मा, मनोहर लाल वर्मा, संदीप बजरे, आदित्य नामदेव, रवि नामदेव, मुकेश नामदेव, रामदेव बाबा रामदेव, प्रमोद नामदेव, अविनाश नामदेव, ऋषभ नामदेव, मयंक नामदेव, मनोज नामदेव आदि मौजूद रहे।

Check Also

2 लड़कों ने होटल में बुलाई 3 कॉलगर्ल,  रंगरेलियां मनाकर बुरे फंसे

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में युवतियों ने होटल में युवकों के साथ रंगरलियां मनाईं। …