Breaking News
Home / breaking / सचिन तेंदुलकर की बेटी के पीछे पड़ा था सिरफिरा, अब  लंदन में पढ़ रही हैं सारा

सचिन तेंदुलकर की बेटी के पीछे पड़ा था सिरफिरा, अब  लंदन में पढ़ रही हैं सारा

 

मुंबई। क्रिकेट के भगवान और भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आये दिन चर्चा में बने रहते है। वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते है। आज उनकी खूबसूरत बेटी सारा का जन्मदिन है। 12 अक्टूबर 1997 को जन्मी सारा आज अपना 22वां जन्मदिन मना रही है।

सारा एक स्टार किड के रूप में जानी जाती है। सारा की खूबसूरत तस्वीरें हर किसी का दिल जीत लेती है। सारा की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे है, जिसके बारे में जानकर आपको बड़ी हैरानी होगी। एक बार सिरफिरा आशिक सचिन की बेटी के पीछे पड़ गया था। वह शख्स कॉल करके सारा को परेशान करता था।

इसके बाद सचिन की शिकायत पर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर जिले से एक सिरफिरे आशिक को कॉल कर परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। लेकिन पूछताछ में शख्स ने हैरान कर देने वाले खुलासे किये। आरोपी के मुताबिक वो सारा से पहली नजर में ही प्यार करने लगा था। उसने एक मैच के दौरान सारा को देखा और दिल दे बैठा। लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी तब हुई जब आरोपी ने सचिन तेंदुलकर की बेटी का नाम अपनी पत्नी के रूप में लिखा था। पुलिस ने आरोपी का नंबर ट्रैक कर उसे गिरफ्तार किया था।

बता दें, सारा की स्कूलिंग मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है।सारा ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन से मेडिसीन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। वह आगे की पढाई भी लंदन में कर रही है।

Check Also

17 मार्च रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

      फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, …