Breaking News
Home / breaking / सदी का सबसे लंबा चन्द्रग्रहण आज, जानिए खास बातें

सदी का सबसे लंबा चन्द्रग्रहण आज, जानिए खास बातें

न्यूज नजर : इस महीने सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा और पूरे भारत में दिखाई देगा। साल का दूसरा चंद्रग्रहण गुरु पूर्णिमा यानी 27 जुलाई (शुक्रवार) को होगा। ग्रहण रात 11:54 से शुरू होकर रात 3:49 बजे समाप्त होगा।

 

3 घंटे 55 मिनट चलने वाला यह ग्रहण आसानी से बिना किसी उपकरण की सहायता से देखा जा सकेगा। इस दिन गुरू पूर्णिमा होने के कारण पूजा ग्रहण के सूतक काल लगने से पहले की जा सकती है।

 

चंद्र ग्रहण से पहले सूतक दोपहर 2 बजे से शुरू हो जाएंगे। ज्योतिषियों के अनुसार चंद्रग्रहण के समय भोजन करने से बचना चाहिए। वहीं, सुईं और नुकीली चीजों को भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

 

कब होता है चन्द्रग्रहण

चंद्रग्रहण तब होता है जब सूरज व चांद के मध्य में धरती आ जाती है। इसके बाद पृथ्वी की वजह से चांद पर पड़ने वाली सूरज की रोशनी रुक जाती है। इसी को चंद्रग्रहण कहते हैं।

इन देशों में भी दिखेगा 
दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका , पश्चिम एशिया और मध्य एशिया के कुछ हिस्सों में भी चन्द्रग्रहण ग्रहण दिखाई देगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण एक घंटे 43 मिनट का होगा जबकि आंशिक ग्रहण एक घंटे से अधिक समय का होगा।

यह भी पढ़ें

गुरु पूर्णिमा : आस्था और श्रद्धा का पर्व 27 जुलाई को

 

Check Also

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, पुलिस हिरासत में मामा ने भी की खुदकुशी

  दौसा. जिले के लालसोट में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भांजे की हत्या करने …