Breaking News
Home / breaking / सन्त नामदेव ज्ञानोदय दिवस 10 फरवरी को धूमधाम से मनाएंगे

सन्त नामदेव ज्ञानोदय दिवस 10 फरवरी को धूमधाम से मनाएंगे

न्यूज नजर डॉट कॉम

वापी। श्री विट्ठल नामदेव राजस्थान छीपा समाज दमण (यूटी) दक्षिण गुजरात के तत्वावधान में 10 फरवरी को सन्त नामदेव ज्ञानोदय दिवस एवं बसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव का आयोजन वापी में नामधा रोड पर जनसेवा हॉस्पिटल के सामने स्थित रामदेवजी मन्दिर में किया जाएगा। इस मौके पर समाज संस्था के चुनाव भी होंगे।

इसी तरह भीलवाड़ा में श्री नामदेव समाज सेवा संस्थान के तत्त्वावधान में 10 फरवरी को सन्त नामदेव ज्ञानोदय दिवस एवं बसन्त पंचमी महोत्सव 10 फरवरी को विद्युत नगर स्थित सन्त नामदेव भवन में मनाया जाएगा।

अध्यक्ष शिव प्रकाश बुलिया ने बताया कि सुबह नाश्ते के साथ ही भगवान का अभिषेक व हवन होगा। दोपहर 12.15 बजे तक शाम 4 बजे तक जलेबी रेस, चम्मच रेस, चेयर रेस व मेहंदी प्रतियोगिता होगी।

शाम 4 बजे से अनाथ, असहाय को सहायता एवं मेधावी छात्र/छात्राओं का पारितोषिक वितरण होगा। इसके बाद शाम को सामूहिक स्नेहभोज होगा।

Check Also

24 अप्रैल बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

    वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि …