Breaking News
Home / breaking / सभी एग्जिट पोल बीजेपी के पक्ष में, गुजरात-हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकारें

सभी एग्जिट पोल बीजेपी के पक्ष में, गुजरात-हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकारें


नई दिल्ली। गुजरात व हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों पर सभी एग्जिट पोलों ने गुरुवार को भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलते हुए दिखाया जहां दोनों राज्यों में दोनों पार्टियों के बीच सीधे आभाषी तौर पर मुकाबला था।

एक चैनल ने जहां 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को 135 सीट मिलते दिखाया, वहीं एक अन्य चैनल इस राज्य में भाजपा को सबसे कम सीट 99-113 के बीच दिया।

एबीपी-सीएसडीएस लोकनीति एग्जिट पोल में गुजराज में भाजपा को अधिकतम 117 सीट और कांग्रेस को 64 सीट मिलते दिखाया गया। इंडिया टुडे-एक्सिस ने भाजपा को 99-113 सीट जीतने का अनुमान लगाया है, वहीं इसने कांग्रेस को 68-82 सीटें दी हैं।

टाइम्स नॉउ व इंडिया टीवी-वीएमआर एग्जिट पोल ने भाजपा को गुजरात में 113 सीट व कांग्रेस को 66 सीट मिलने का अनुमान जताया है। 2012 में यहां हुए विधानसभा चुनाव में, भाजपा को 115 सीट और कांग्रेस को 61 सीट मिली थी, वहीं छह सीट अन्य के खाते में गई थी।

रिपब्लिक-जन की बात सर्वे ने भाजपा को 108 और कांग्रेस को 74 सीटें मिलते दिखाया। न्यूज एक्स-सीएनएक्स के अनुमान के मुताबिक भाजपा को गुजरात में 110-120 सीटें और कांग्रेस को 65 से 75 के बीच सीट मिल सकती है।

वहीं न्यूज24-चाणक्या ने गुजरात में कांग्रेस को 135 सीट व कांग्रेस को 47 सीट मिलने का अनुमान जताया है।

इंडिया टुडे-एक्सिस ने हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस के स्पष्ट हार के संकेत दिए हैं। इस सर्वे के अनुसार 68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा को 47-55 सीट मिलते हुए दिखाया गया है।

रिपब्लिक टीवी-जन की बात में हिमाचल में भाजपा को 41 व कांग्रेस को 25 सीट दिया है। वहीं न्यूज एक्स-सीएनएक्स ने भाजपा को 42-50 सीट व कांग्रेस को 18-24 सीट मिलते दिखाया है।

हिमाचल प्रदेश में एबीपी-सीएसडीएस ने भाजपा को 38 व कांग्रेस को 29 सीट दिया है। वहीं न्यूज 24-चाणक्या के अनुमान के मुताबिक भाजपा को 55 व कांग्रेस को 13 सीटें दी गई है।

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …