Breaking News
Home / breaking / सावधान ! धनतेरस पर आज भूलकर भी मत खरीदना ये सामान

सावधान ! धनतेरस पर आज भूलकर भी मत खरीदना ये सामान

न्यूज नजर : धनतेरस त्यौहार कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस बार आज 25 अक्टूबर शुक्रवार को यह पर्व मनाया जा रहा हैै। इस दिन लोग भगवान धन्वन्तरि की पूजा करते हैं और यमराज के लिए दीप देते हैं। धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है।

धनतेरस पर्व आयुर्वेद के देवता के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है। खासकर यह दिन खरीदारी के लिए महत्व रखता है। लोग जेब भरकर बाजार जाते हैं और सोना, बर्तन सहित कई चीजें खरीद लेते हैं, बिना यह जाने कि इस दिन कौनसी चीजें खरीदना वर्जित है। चलिए, हम आपको बताते हैं कि धनतेरस पर कौनसी वस्तुएं भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए।

– लोहे के पात्र खरीदने से बचें। लोहे से बनी कोई वस्तु इस दिन ना खरीदें। यदि खरीदना नितांत आवश्यक ही है तो एक दिन पूर्व खरीद लें।

– काले रंग की वस्तुएं ना खरीदें।

 आरी, चाकू, कैंची इत्यादि धारदार वस्तुएं भी नहीं खरीदनी चाहिए।


 एक अत्यंत महत्वपूर्ण बात यह है कि इस दिन लोग वाहन चाहे वो मोटरसाइकिल हो या कार हो लोग खूब खरीददारी करते हैं। लेकिन वाहन खरीदने के लिए उसका पेमेंट एक दिन पूर्व ही कर दें।

 यदि आप कोई पात्र खरीदते हैं तो उसको खाली अर्थात रिक्त पात्र घर में मत लाएं। उसमें अनाज या फल इत्यादि भर लें।

– प्रायः बच्चे साईकल खरीदने की जिद करते हैं तो इस दिन यह जिद पूरी मत करें। इसको एक दिन पहले खरीद सकते हैं।


  प्रायः इस दिन घर के गार्डेन के लिए पौधे भी खरीदते हैं तो इस दिवस पर कांटेदार पौधे घर पर विशेषकर नागफनी इत्यादि मत लाएं।

  सिंह राशि के लोग तो लोहे की वस्तुएं एक दिन पहले भी नहीं खरीदें।

  कुंभ और मकर राशि के लोग स्वर्ण से बने सामान नहीं खरीदें।

 मेष और वृश्चिक राशि के जातक हीरे के सामान का क्रय नहीं करें।

Check Also

23 अप्रैल मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि, हनुमान जन्मोत्सव, वार मंगलवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …